- कई शिक्षकों को मेल कर मांगी गयी महत्वपूर्ण जानकारी
- साईबर सेल ई-मेल आईडी हैकिंग की जांच में जुटी
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा की अधिकारिक ई-मेल आईडी को हैक कर हैकर ने कई शिक्षकों से महत्वपूर्ण जानकारी मांग ली। इसकी जानकारी होते ही विश्वविद्यालय कुलपति ने पुलिस को जानकारी दी। अब साइबर सेल प्रकरण की जांच कर रही है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अधिकारिक ई-मेल आईडी पर महत्वपूर्ण ई-मेल आती हैं। राजभवन से लेकर कई महत्वपूर्ण विभागों से सीधा कुलपति की आईडी पर मेल की जाती है। इन मेल में गोपनीय दस्तावेज और दिशा-निर्देश भी होते हैं। मंगलवार को सीसीएसयू के कुलपति एन के तनेजा की ईमेल आईडी हैक होने का मामला सामने आया। बताया गया कि कुलपति की अधिकारिक ईमेल आईडी से कई शिक्षकों को मेल कर महत्वपूर्ण जानकारी मांगी गयी है। मामला संज्ञान में आते ही विश्वविद्यालय कुलपति ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए साइबर सेल को ई-मेल आईडी हैक होने की सूचना दी जिसके बाद साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

