नईदिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी (CBSE) सीबीएसई की ओर से शुक्रवार को 12वीं के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं सीबीएसई ने अपने टि्वटर हैंडल से यह जानकारी साझा की है जिसके मुताबिक आज दोपहर 2:00 बजे बोर्ड स्टूडेंट्स के नतीजे जारी करेगा। स्टूडेंट्स अपने नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट CBSERESULTS.NIC.IN या उमंग ऐप पर देख सकते हैं। वही एसएमएस के जरिए भी स्टूडेंट अपने रिजल्ट बोर्ड से मंगवा सकते हैं।
फाइंडर से देखें रोल नंबर
सीबीएसई की ओर से इस बार कोरोना संक्रमण की मारामारी के बीच परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी जिसके चलते स्टूडेंट्स को इस बार रोल नंबर नहीं मिल सके पर अब रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर जारी किया है इसके जरिए स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर जान सकते हैं। 12वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर देखने के लिए पेरेंट्स का नाम और स्कूल कोड भरना पड़ेगा वही 10वीं के स्टूडेंट को अपना रोल नंबर जानने के लिए माता पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
यहाँ देख सकते हैं रिजल्ट्स
www.cbseresults.nic.in
www.results.gov.in
www.cbse.nic.in
www.digilocker.gov.in
umang app
digilocker app
दुबारा दे सकते हैं एग्जाम
सीबीएसई के रिजल्ट्स से जो स्टूडेंट्स खुश नहीं होंगे उन्हें बोर्ड ने फिर से परीक्षा में बैठने के लिए कहा है। ये एग्जाम 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक चलेंगे। बोर्ड की मार्किंग स्कीम के तहत जो भी स्टूडेंट्स इन्टरनल असेसमेंट से असंतुष्ट होंगे वह इन एग्जाम्स में शामिल हो सकते हैं। देहरादून रीजन के क्षेत्रीय सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि बोर्ड की रिजल्ट्स जारी करने की सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।

