Site icon Buziness Bytes Hindi

सीबीएसई की कम्पार्टमेंट परीक्षा शुरू


सीबीएसई की कम्पार्टमेंट परीक्षा शुरू

मेरठ. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई में बोर्ड क्लासेस की कंपार्टमेंट परीक्षा आज से शुरू हो रही हैं. जिले में 10वीं और 12वीं के 2700 स्टूडेंट्स इसमें भाग लेंगे. कोरोना काल में होने वाली इस परीक्षा में एहतियात बरतने को लेकर सभी सेंटर्स पर कड़े निर्देश जारी किए गए है. एग्जाम 7 केंद्रों पर आयोजित होंगे. 9 दिन होने वाली परीक्षा मंगलवार से शुरू होकर 30 सितंबर को समाप्त होगी.

ये हैं निर्देश


27 सौ स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल 27 सौ स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे. इसमें 10वीं में 1400 और 12वीं में 1300 स्टूडेंट्स शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरु होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा के दौरान अगर कोई नकल करते हुए पकड़ा गया तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा.

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

1-केएल इंटरनेशनल स्कूल
2- दयावती मोदी एकेडमी
3- दिल्ली पब्लिक स्कूल
4- दीवान पब्लिक स्कूल
5- मेरठ पब्लिक स्कूल मेन विंग,
6- सीजेडीएवी
7- स्प्रिंग डेल्स

सभी सेंटर्स को बोर्ड के निर्देश जारी कर दिए हैं. टीचर्स और स्टूडेंट्स की हेल्थ का पूरा ख़्याल रखा जाए. पेरेंट्स से भी अनुरोध है कि वह भी बच्चों के खानपान और साफ-सफाई पर ध्यान दें.
सुधांशु शेखर, सिटी कॉर्डिनेटर सीबीएसई,मेरठ

Exit mobile version