Site icon Buziness Bytes Hindi

सुशांत के कुक से सीबीआई की पूछताछ जारी


सुशांत के कुक से सीबीआई की पूछताछ जारी

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई। इस केस में सीबीआई ने अपना काम करना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने आज सुशांत के कुक नीरज को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। सीबीआई के अधिकारी कुक से लगातार डिटेल्स में पूछताछ कर रहे हैं। सुशांत की मौत वाले दिन कुक ने एक्टर को जूस दिया था।

3-3 सदस्य में बंटी हुई हुई सीबीआई की टीम
इस पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी एक बार फिर चीजों की बारीक से जांच-पड़ताल करेगी। सीबीआई की टीम को 3-3 सदस्य में बंटी हुई हैं। पहली टीम का काम सभी दस्तावेज जैसे- केस डायरी, क्राइम सीन के फोटोग्राफ, ऑटोप्सी रिपोर्ट, मुंबई पुलिस की फोरेंसिक रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान की कॉपी जुटाने की जिम्मेदारी होगी।

प्रोफेशनल रंजिश के एंगल से जांच
वहीं दूसरी टीम एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार से जुड़े लोगों, सुशांत के पूर्व मैनेजर, उनके घर पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ करेगी। सुशांत की मौत के दिन मौके पर मौजूद रहे सभी लोगों के बयान फिर से दर्ज किए जाएंगे। तीसरी टीम जबकि प्रोफेशनल रंजिश के एंगल से जांच करेगी। सीबीआई इस मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सच सामने लाने की कोशिश में है।

Exit mobile version