Site icon Buziness Bytes Hindi

Lalu Prasad Yadav CBI Raid: पूर्व मुख्यमंत्री लालू के करीबियों पर सीबीआई का शिकंजा, आरजेडी के चार नेताओं के घर छापेमारी

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के करीबी नेताओं पर सीबीआई ने आज सुबह छापेमारी की। जिन नेताओं के घर सीबीआई की छापेमारी हुई है। ये सभी राजद के बडे़ नेता और लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी बताए गए हैं। बता दें कि आज बिहार की नई महागठबंधन सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित करना है। लेकिन इससे पहले ही सीबीआई ने राजद के चार बड़े नेताओं के घर पर छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार राजद सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद, एमएलसी सुनील सिंह,सुबोध राय के आवास पर सीबीआई की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने नौकरी घोटाले में नौकरी के बदले जमीन मामले में छापेमारी की है।

बताया जाता है कि नौकरी मामले में सीबीआई ने तीसरी बार बिहार में नेताओं के घर पर छापेमारी की है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक और लालू यादव के ओएसडी भोला यादव को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। भोला यादव के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी की गई थी। सीबीआई के छापे पर एमएलसी सुनील सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने इस छापे को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। राजनीति से प्रेरित होकर ये कार्रवाई की जा रही है। इसका अब कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये सोचकर ऐसा कर रही हैं कि डर के मारे विधायक भाजपा के पक्ष में आएंगे।

Read also: शिवसेना किसकी, फैसला करेगी संविधान पीठ

बता दें कि मामला साल 2004-2009 के रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि लालू यादव के रेलमंत्री रहते उस समय नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। पैसे लेने में रिस्क था इसलिए नौकरी के बदले जमीन ली जाती थी। बताया जाता है कि इस अवैध काम को अंजाम देने के लिए लालू ने उस समय भोला यादव को जिम्मेदारी दी गई थी। सीबीआई की टीम राजद सांसद अशफाक करीम के घर पर भी छापा मारने पहुंची है। सीबीआई के कई अधिकारी उनके आवास पर हैं। छापेमारी लैंड स्कैम के संबंध में  बताई जा रही है। वहीं सीबीआई की छापेमारी से नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Exit mobile version