शराब घोटाला केस में अब सीबीआई ने किया केजरीवाल को गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी

नेशनलशराब घोटाला केस में अब सीबीआई ने किया केजरीवाल को गिरफ्तार, कोर्ट...

Date:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में पूछताछ के बाद गिरफ्तार करने के बाद आज उन्हें दिल्ली शराब घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया गया, जहां उन्हें अवकाश पीठ के जज अमिताभ रावत के समक्ष पेश किया गया। मामले में सुनवाई चल रही है। केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल को सीबीआई ने उस समय गिरफ्तार किया, जब वह किसी अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में थे। कोई आदेश पारित किया गया है और हमें इसकी जानकारी नहीं है। जिस तरह से यह किया गया है, वह गंभीर चिंता का विषय है और यह संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है।

आपको बता दें कि आज सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी जमानत पर रोक लगाई गई है। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी दोनों ने एफआईआर दर्ज की है और दोनों एजेंसियां ​​अलग-अलग जांच कर रही हैं। ईडी मामले में केजरीवाल पहले से ही 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 20 जून को जमानत दे दी थी जिसे प्रवर्तन निदेशालय ने ट्रायल कोर्ट के इस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था। हाईकोर्ट ने मामले में ट्रायल कोर्ट के विवेक पर सवाल उठाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री की जमानत पर रोक लगा दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केजरीवाल की जमानत के आदेश पर रोक लगाते हुए कहा था कि ट्रायल कोर्ट को कम से कम प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 45 की दो शर्तों को पूरा करने के मामले में अपनी संतुष्टि दर्ज करनी चाहिए थी।

हाईकोर्ट ने कहा कि राउज एवेन्यू कोर्ट के वेकेशन जज ने ईडी की ओर से पेश किए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर ठीक से विचार नहीं किया। ईडी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि राउज एवेन्यू कोर्ट की जज न्याय बिंदु ने उसके द्वारा रिकॉर्ड में रखे गए दस्तावेजों पर विचार किए बिना ही अरविंद केजरीवाल को जमानत दे दी थी। इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार को तिहाड़ जेल में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो से पूछताछ की और आबकारी नीति मामले से संबंधित उनका बयान दर्ज किया। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल को इसी साल 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह 3 जुलाई तक तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...