Land For Job Scam Chargeshee: केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आज आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। आरोप पत्र में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार के Deputy CM तेजस्वी यादव समेत कई कंपनियों और अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आज आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। सीबीआई के आरोप पत्र में बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव और अन्य companies सहित कई अन्य लोगों के नाम charge sheet में शामिल हैं।
राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को चार्जशीट दाखिल दायर करने का समय दिया
रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित मामले में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव, बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी, बिहार के Deputy CM तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ CBI ने charge sheet दायर किया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को नौकरी के बदले जमीन मामले में चार्जशीट दाखिल दायर करने का अलग समय दिया था। अतिरिक्त समय लेते हुए सीबीआई की तरफ से कोर्ट में कहा गया था कि वह कोर्ट की छुट्टी के बाद पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी। जिसके बाद कोर्ट की ओर से कहा गया था कि मामले में अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी।
सीबीआई ने अब पुख्ता सबूत को चार्जशीट में शामिल करने के बाद चार्जशीट दाखिल की है। राउज कोर्ट ने सीबीआई से कहा था कि एजेंसी की तरफ से मामले में लगातार देरी स्वीकार्य नहीं। इस पर सीबीआई ने जवाब दिया कि इस मामले में अभी जांच चल रही है और उन्हें नए सबूतों को शामिल करने के लिए कुछ समय चाहिए। जिसके बाद आज सोमवार को CBI ने Court में charge sheet दाखिल की है।
लालू परिवार से CBI ने मांगा था property details
मई में रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले की जांच के दौरान CBI ने लालू परिवार के सदस्यों के नाम से खरीदी संपत्ति का ब्योरा मांगा था। बता दें कि 2004 से 2009 तक तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद, मंत्री तेजप्रताप और मीसा भारती सहित लालू की सभी सात बेटियों के नाम से खरीदी जमीन, Gift की या leased real estate का विवरण मांगा था।
सीबीआई पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई ने बिहार के निबंधन महानिरीक्षक IG को पत्र भेजकर ब्योरा उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसके तहत सहायक निबंधन महानिरीक्षक ने राज्य के सभी जिला अवर निबंधक एवं अवर निबंधक को निर्देश जारी किए थे। इसमें विवरण सीधे सीबीआई पुलिस अधीक्षक को भेजने के लिए कहा था। विवरण मिलने के बाद आज सीबीआई ने चार्ज शीट दाखिल की है।
