रांची। पिछले कई साल से कानून की शिकंजे में फंसे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को अब राहत पर राहत मिलती जा रही है। कोर्ट भी अब लालू प्रसाद यादव पर कुछ अधिक ही मेहरबान हो रही हैं। आज मंगलवार केा रांची की सीबीआई विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश जारी किया। आज राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट में जज दिनेश कुमार राय के सामने सुनवाई हुई। जिसमें लालू प्रसाद यादव की मांग थी कि उनका पासपोर्ट रिलीज किया जाए। अदालत ने लालू प्रसाद यादव की मांग को स्वीकार कर लिया। अदालत ने उनके पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया। इससे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को बहुत राहत मिली है।
Also read: अटाला बड़ी मस्जिद का पेशा इमाम गिरफ्तार
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के एडवोकेट प्रभात कुमार ने कोर्ट को बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के लिए जाना है। वहां पर अपॉइंटमेंट लेने के लिए पासपोर्ट का अप टू डेट होना जरूरी है। इस वजह से कोर्ट से पासपोर्ट रिलीज करने की अपील के लिए अर्जी दाखिल की गई। जिससे पासपोर्ट को रिन्यूअल कराने के बाद चिकित्सक का अपॉइंटमेंट मिल सके। उन्होंने बताया कि सीबीआई की विशेष कोर्ट में आज लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट रिलीज अर्जी पर सुनवाई करते हुए जज ने पासपोर्ट देने आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि अब लालू प्रसाद यादव अपना पासपोर्ट नवीकरण करा सकेंगे और इसके बाद वो इलाज के लिए सिंगापुर भी जा सकेंगे।

