Site icon Buziness Bytes Hindi

स्ट्रैच मार्क्स को दूर करने में कैस्टर ऑयल करेगा आपकी मदद, जानिए कैसे


स्ट्रैच मार्क्स को दूर करने में कैस्टर ऑयल करेगा आपकी मदद, जानिए कैसे

लाइफस्टाइल डेस्क: जरुरी नहीं की स्ट्रेच मार्क्स सिर्फ प्रेग्नेंसी में ही हो ये बढ़ते वजन की वजह से भी हो जाते है | तो अगर आप भी स्ट्रैच मार्क्स से परेशान है तो कैस्टर ऑयल आपकी मदद कर सकता है क्योकि इसमें रिसिनोलिक एसिड और लिनोलेनिक एसिड जैसे फैटी एसिड होते है जो स्किन के मॉइश्चर को बनाए रखते है | 

कैसे करें इस्तेमाल

पहले  कैस्टर ऑयल को गुनगुना करे फिर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह मालिश करें। कुछ हफ्तों तक रोजाना सोने से पहले करे , असर जल्द ही दिखेगा | 

नारियल और कैस्टर ऑयल को एक साथ मिलकर गुनगुना कर लें। अब स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर कम से कम दस मिनट तक मसाज करें। फिर गुनगुने पानी से पोछकर मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। दिन से दो बार ऐसा करें | 

एलोवेरा के फ्रेश जेल में कैस्टल ऑयल की बूंदें मिलाएं। इसे स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह करीब 15-20 मिनट तक मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो लें। कुछ हफ्तों तक रोजाना करे | 

कैस्टर ऑयल में चुटकी भर हल्दी लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर सकते है | मसाज को धीरे-धीरे करें, जिससे तेल अच्छी तरह से स्किन में जाए | 

Read also: पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव पर गिरी पीएम मोदी को इंतज़ार कराने की गाज, केंद्र ने दिल्ली बुलाया

कैस्टर ऑयल में विटामिन ई ऑयल को भी मिलकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह मसाज करें। ऐसा करने से भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दूर होती है | 

कैस्टर ऑयल में नींबू की बूंदें मिलाएं और स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह लगाएं। रोजाना 10 मिनट तक जरूर मसाज करें।

ऑल्मंड और कैस्टर दोनों तेल को बराबर मात्रा में मिलाएं , फिर गुनगुना करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह मसाज करें। दिन में एक से दो बार ऐसा करें | 

Exit mobile version