अमेरिका में इंफोसिस खिलाफ जातिगत भेदभाव का मुकदमा

बिज़नेसअमेरिका में इंफोसिस खिलाफ जातिगत भेदभाव का मुकदमा

Date:


अमेरिका में इंफोसिस खिलाफ जातिगत भेदभाव का मुकदमा

मुंबई: अमेरिका में इंफोसिस की शाखा के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मुकदमा चल रहा है। ये मुकदमा कंपनी की पूर्व डयवर्सिटी हेड ने अमेरिका की एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में फाइल किया है।

अफ्रीकन अमेरिकन डेविना लिंग्विस्ट ने इंफोसिस पर आरोप लगाया है कि 2016 में उन्होंने कंपनी के खिलाफ एक मामले में गवाही दी थी, जिसके बाद कंपनी ने उसका बदला लिया। उन्हें कंपनी ने पद से हटा दिया, जिसके बाद 2017 में डेविना ने कंपनी छोड़ दी।

डेविना ने जिस मामले में गवाही दी थी वह ब्रेंडा कोहलर ने दायर किया था, जिसने आरोप लगाया था कि कंपनी दक्षिण एशिया से लोगों को ले रही है, जबकि स्थानीय लोगों को मौका नहीं दे रही है। लिंग्विस्ट ने कंपनी पर केस चलाने और मुआवजे की मांग की है।

इंफोसिस ने कहा है कि वह इस मामले के बारे में जानता है। साथ ही इंफोसिस ने किसी भी जातिगत भेदभाव के आरोप को नकार दिया है। कंपनी ने कहा कि वह इस मामले पर कोर्ट में अपना बचाव करेगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि कंपनी हर कर्मचारी एक ही नजरिए से देखती है, किसी में कोई भेदभाव नहीं करती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related