Site icon Buziness Bytes Hindi

Coronavirus Updates: कोरोना के बढ़ते मामलों ने फिर बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 6614 केस दर्ज

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,614 नए मामले दर्ज किए गए हैं। कल यानी 7 सितंबर के मुकाबले आज गुरुवार को कोरोना के केस में बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। कल कोरोना के 5,379 केस दर्ज किए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,614 मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 50,342 पर पहुंच गई है। देश में अभी सक्रिय केस कुल मामलों का 0.11 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 98.7 प्रतिशत है। इसके अलावा प्रतिदिन की संक्रमण दर 1.96 फीसद है। जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत हो गई है।
वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 33 लोगों की जान भी गई है। मृतकों में सबसे ज्यादा 14 लोग केरल के थे।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक कुल चार करोड़ 44 लाख 78 लाख 636 मरीज सामने आ चुके हैं। कोरोना से अब तक चार करोड़ 39 लाख 204 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 90 लोगों की मौत हो चुकी है।
102 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना की पहली डोज अभी तक लग चुकी है।  कोरोना रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। देश में अभी तक 214 करोड़ से अधिक कोरोना की खुराक दी जा चुकी है। 102.51 करोड़ से अधिक लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसके अलावा 17 करोड़ से ज्यादा लोगों को प्रीकाशन वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Exit mobile version