मांगा कुछ पहुंचाया कुछ बिल वसूला मनमाना, Zomato और Swiggy के खिलाफ मामला दर्ज

नेशनलमांगा कुछ पहुंचाया कुछ बिल वसूला मनमाना, Zomato और Swiggy के खिलाफ...

Date:

नई दिल्ली। जोमैटो और स्विगी जैसी खानपान डिलीवरी करने वाली ऑनलाइन कंपनियों के खिलाफ ढेरों शिकायतें दर्ज की जा चुकी है। लेकिन इन कंपनियों पर कोई शिकंजा कसने को तैयार नहीं है। अब सरकार ने खानपान की ऑनलाइन डिलिवरी सप्लाई करने वाली कंपनी स्विगी और जोमैटो को बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर आड़े हाथों लिया। इन कंपनियों के खिलाफ खुली पैकिंग,डिलिवरी में देरी, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली, गलत वस्तु, गिफ्ट देने में वादा खिलाफ और भुगतान के संबंध में हजारों शिकायतें सरकार के पास दर्ज की गई है। जिस पर सरकार ने नाराजगी जताई है।

Also read: रेलवे टिकट पर पड़े इन कोड नंबरों के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने इन दोनों कंपनियों से उपभोक्ता शिकायत में सुधार को 15 दिन का समय दिया है। मंत्रालय ने ऑनलाइन खाने की वस्तुएं पहुंचाने वाली कंपनी के अधिकारियों की बैठक बुलाकर उनको जमकर फटकार लगाई है। बैठक में उनके दर्ज हजारों शिकायतों का पुलिंदा कंपनी अधिकारियों को दिखाया। ये शिकायतें राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पर ग्राहकों द्वारा दर्ज कराई गई हैं। इनमें स्विगी के खिलाफ 3631 और जोमैटों के खिलाफ 2828 शिकायतें दर्ज हैं।

Also read: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस का सत्याग्रह ऐलान नौटंकी

पिछले कुछ माह के भीतर ही स्विगी के खिलाफ 3631 शिकायतें दर्ज की गई है। इनमें सबसे अधिक शिकायत 13 सौ डिलिवरी में गड़बड़ी की गई है। वहीं कुछ लोगों ने मांगा कुछ और पहुंचाया कुछ वाली शिकायत भी दर्ज कराई। ग्राहकों को दिए जाने वाले बिल में पैकिंग,डिलिवरी,  टैक्स के साथ मूल्य से अधिक वसूली की गई। वहीं इन कंपनियों ने खाने की मात्रा का घट जाने को सामान्य बात कहकर टाला है। इन सभी शिकायत में ग्राहक के मोबाइल और ईमेल को ब्लाक करने की भी शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related