चीरहरण मामले में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

उत्तर प्रदेशचीरहरण मामले में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

Date:


चीरहरण मामले में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी में ब्लॉक प्रमुख पद की महिला प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक का सरेआम ‘चीरहरण’ करने वाले भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के खिलाफ आखिरकार केस दर्ज हो गया. यह केस समाजवादी पार्टी की महिला प्रत्याशी की ओर से दर्ज कराइ गयी शिकायत के बाद ब्रजकिशोर, यश वर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि 8 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पसगवां नामांकन स्थल पर सपा प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक के खिलाफ कुछ लोगों ने दुःशासन जैसा बर्ताव किया था. वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा.

दरअसल लखीमपुर जिले के पसगवां ब्लॉक में कल ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जब सपा प्रत्याशी की प्रस्तावक महिला BDC सदस्य नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने जा रही तभी भरी भीड़ में वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ बदतमीज़ी की और उसे रोकने के लिए उसकी साड़ी तक को खींचने से नहीं चूके। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के अनुसार वह अपनी साथी महिला प्रस्तावक के साथ पीठासीन अधिकारी की ओर जा रही थी तभी भाजपा नेता ब्रजकिशोर और यश वर्मा ने बहुत से भाजपाइयों के साथ उन्हें भीड़ में घेर लिया और महिला प्रत्याशी के साथ दुर्व्यवहार किया. पीड़िता और उसकी साथी महिला प्रस्तावक की हमलावरों ने ब्लाउजें फाड़ दी. दोनो की सरेआम साड़ी खींचकर उतारने की कोशिश की गयी. दोनो भाजपा नेताओं ने पीड़िता का बैग भी छीन लिया.

पीड़िता ने बताया कि लूटे गये बैग में 7 हजार पांच सौ रूपये और सोने के जेवर रखे हुए थे. इतना ही नही भाजपाइयों ने कान में पहने हुए सोने के झाले भी नोंचकर छीन लिये. दोनो महिलाऐं किसी तरह निर्वाचन अधिकारी के पास तक पहुंची और अपना नामांकन पत्र आर0ओ0 के समक्ष जाकर जमा किया. लेकिन तभी उनके पीछे पहुंचे दोनो हमलावरों और उनके साथियों ने निर्वाचन अधिकारी से उनका नामांकन पत्र छीन लिया और उसे फाड़कर फैंक दिया. इस तरह पीड़ितों को उनके अधिकार से वंचित किया गया.

इस वारदात का वीडियो सोशलमीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद पुलिस को देर रात इस मामले में आरोपी बीजेपी नेता और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज करना पड़ा है. पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 171 एफ, 354, 392 और 427 के अन्तर्गत केस दर्ज किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related