उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हत्याकांड के साथ हुए आत्महत्या कांड में 6 लोगों की मौत हो गयी है. एक शख्स ने पहले परिवार के पांच लोगों की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली. इस दिल दहलाने वाली घटना की जानकारी सुबह पड़ोसियों को उस समय मिली जब उन्होंने आंगन में खून से लथपथ लाश को देखा। पुलिस जब घर के अंदर गयी तो पांच लाशें और बरामद हुई। इस घटना ने पूरे गाँव और आसपास के इलाके को दहला दिया है.
ये दिल दहलाने वाली घटना सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के सभी बड़े पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक विभाग की टीम ने बुलाकर साक्ष्य इकठ्ठा किये गए। घर में मिली लाशों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस से मिली जानकर के मुताबिक ये घटना भोर के पहर अंजाम दी गयी है, जब सभी लोग गहरी नींद में थे. जानकारी के मुताबिक अनुराग सिंह नाम के शख्स ने अपनी 60 वर्षीय मां, जो मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं, पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार कर खुद भी आत्महत्या कर ली। अनुराग सिंह ने अपनी मां को गोली मारी और पत्नी की हत्या हथौड़े से की और तीनों बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद अनुराग सिंह ने खुद को भी गोली मार ली।
पुलिस की प्राथमिक जांच अनुराग सिंह के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी, माना जा रहा है कि नशे में धुत होकर उसने वारदात को अंजाम दिया । पड़ोसियों ने भी अनुराग सिंह के नशेड़ी होने की पुष्टि की है, साथ ही ये भी बताया है कि वो मानसिक तनाव में भी रहता था लेकिन उसने आत्महत्या क्योंकि की इस बात पर लोगों को हैरानी है. थाना प्रभारी चक्रेश मिश्र के मुताबिक आज सुबह पुलिस को अनुराग सिंह के घर के आंगन में लाश पड़ी होने की खबर मिली थी। घटनास्थल पर पहुंच कर जब जांच की तो घर के अंदर से 5 लाशें और मिलीं। मारे गए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। अभी तक वारदात अंजाम देने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
