Site icon Buziness Bytes Hindi

लॉकडाउन नियम तोड़ने पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ केस दर्ज


लॉकडाउन नियम तोड़ने पर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की है. रिपोर्ट को मान तो दोनों को कोरोना के नियमों का उलंघन करते हुए पकड़ा गया. मुंबई पुलिस अधिकारी ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोपहर 2 बजे के बाद बिना किसी कारण के घूम रहे थे. दोनों सार्वजनिक स्थल पर बिना किसी वैध कारण के घूम कोरोना नियमों का उल्लंघन कर रहे थे.

मीडिया फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस मामले को लेकर पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने भी यही बात बताई थी. हालांकि विरल के पोस्ट को पढ़कर टाइगर की मां आयशा श्रॉफ(Ayesha Shroff) ने तुरंत रिएक्ट किया.

उन्होंने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘आपके फैक्ट्स गलत हैं. दोनों घर आ रहे थे और पुलिस ने सिर्फ उनका आधार कार्ड चेक किया था. कोई भी ऐसे समय में घूमने में इंट्रेस्टेड नहीं है. प्लीज कुछ भी कहने से पहले अपने फैक्ट्स जरूर चेक कर लें. थैंक्यू.’

Exit mobile version