Rishabh Academy के संचालक रंजीत जैन व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मेरठ रीजनRishabh Academy के संचालक रंजीत जैन व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा...

Date:


Rishabh Academy के संचालक रंजीत जैन व उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • एएसपी सदर बाजार इरज राजा ने दिये आदेश
  • शिक्षिकाओं के आरोेप पर एएसपी पहुंचे थे जांच करने

मेरठ। सोमवार को  Rishabh Academy में शिक्षक व स्कूल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के दौरान जब शिक्षिकाओें ने महिला टाॅयलेट में कैमरे लगे होने का आरोप लगाया तो बवाल खड़ा हो गया था। सदर थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी।

आज एएसपी सदर बाजार इरज राजा मामले की जांच करने  Rishabh Academy पहुंचे। एएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने स्कूल संचालक रंजीत जैन व उसके बेटे अभिनव जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

गौरतलब है कि  Rishabh Academy में सोमवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जोरदार हंगामा-प्रदर्शन किया था। उनका आरोप था कि स्कूल प्रबंधन उन्हें पूरा वेतन नहीं देता मगर गलत वेतन पर हस्ताक्षर करा लेता है। कुछ शिक्षकों को स्कूल से भी निकाल दिया गया है। वहीं हंगामे के दौरान जब शिक्षकाओं ने गल्र्स टाॅयलेट में कैमरे लगे होने का आरोप लगाया तो हालात और तनावपूर्ण हो गये।

स्कूल प्रबंधन और टीचर्स के बीच हाथापाई की नौबत आ गयी। शिक्षिकाएं व सचिव रंजीत जैन अपनी शिकायत लेकर सदर थाने में पहुंचे। स्कूली की शिक्षिकाओं ने थाना सदर पर स्कूल संचालक रंजीत जैन व उसके बेटे के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाये थे की उनके द्वारा स्कूल के टायलेट में कैमरे लगाये हुए है।

आरोप था की वह शिक्षिकाओं के अश्लील फोटो लेकर उन्हे ब्लैकमेल करते हैं। वहीं सचिव रंजीत जैन का आरोप था कि स्कूल में शिक्षिकाओं व कुछ लोगों ने अभ्रद व्यवहार, हाथापाई करते हुए स्कूल में ताला लगाने का प्रयास किया। स्कूल कैशियर से लूट का प्रयास किया गया और लगभग 51 हजार रुपये गायब हो गये। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत को लेकर जांच करने का आश्वासन दिया।

आज एएसपी सदर बाजार इरज राजा और थाना सदर बाजार प्रभारी विजय कुमार गुप्ता मामले की जांच करने के लिये ऋषभ एकेडमी पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से मामले में पूछताछ की। एएसपी सदर बाजार इरज राजा ने स्कूल संचालक रंजीत जैन व उसके बेटे अभिनव जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिये।

इसके साथ-साथ टायलेट मे कैमरे लगाने की जांच फारेंसिक विभाग से कराने की बात कही। माना जा रहा है कि पुलिस यौन उत्पीड़न के आरोपो को गंभीरता से ले रही है और सख्त कार्रवाई करने के मूड में है।

तो अन्य स्कूलोें की भी होगी जांच
पुलिस सूत्रो की माने तो पुलिस द्वारा जल्द ही अन्य स्कूलों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा सकता है। इस अभियान के अन्र्तगत स्कूल में कहां-कहां कैमरे लगे हुए हैं और कहीं शिक्षिकाओं या छात्राओं के यौन उत्पीड़न का अंदेशा तो नहीं है कि गंभीरता से जांच की जायेगी। क्योंकि प्रदेश सरकार भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। ऐसे में स्कूल संचालकों में खलबली मच गयी है। बताया जा रहा है कि कई स्कूलों ने तो स्कूल परिसर में लगे हुए अनेक सीसीटीवी कैमरों को भी हटवा दिया हैै।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related