कांग्रेस नेता अजय लल्लू का किया वाराणसी का दौरा, जलभराव में चले पैदल
तंज कसते हुए कहा- मोदी ने दिखाया था काशी को क्योटो बनाने का सपना
वाराणसी। काशी को क्योटो बनाने का सपना दिखाया गया मगर यहां तो सड़कों पर भरे पानी में गाड़ियां तैर रही हैं। गुरुवार को वाराणसी की सड़कों पर हुए जलभराव में पैदल चलते हुए यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की का ऐसा हाल है तो उत्तर प्रदेश के अन्य क्षेत्रों का कैसा हाल होगा।
स्मार्ट सिटी वाराणसी की पोल मानसून की पहली बारिश ने ही पोल खोल दी जब बरसात के कारण काशी की ज्यादातर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। गुरुवार को वाराणसी पहुंचे यूपी कांग्रेस के चीफ अजय कुमार लल्लू ने सड़कों पर भरे पानी में पैदल यात्रा कर पीएम मोदी पर तंज कसा। अजय लल्लू ने कहा कि काशी को क्योटो बनाने का सपना मोदी ने दिखाया, लेकिन आज ये केवल फोटो तक सीमित रह गया।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, घरों के अंदर तक घुसे पानी और सड़कों पर तैरती गाड़ियां बता रहा है कि पीएम मोदी ने बनारस और उत्तर प्रदेश को धोखा दिया है। जब पीएम के प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र की हालत इतनी बुरी है तो यूपी के अन्य जिलों का हाल कैसा होगा। उन्होंने कहा कि यदि ये गुजरात माॅडल है तो उत्तर प्रदेश को ये गुजरात माॅडल नहीं चाहिए।

