कोरोना टेस्ट के बाद रवाना हुई कैरेबियाई टीम, इंग्लैंड पहुंचकर क्वारंटीन होंगे खिलाड़ी

स्पोर्ट्सकोरोना टेस्ट के बाद रवाना हुई कैरेबियाई टीम, इंग्लैंड पहुंचकर क्वारंटीन होंगे...

Date:


कोरोना टेस्ट के बाद रवाना हुई कैरेबियाई टीम, इंग्लैंड पहुंचकर क्वारंटीन होंगे खिलाड़ी

  • खाली स्टेडियम में खेली जाएगी सीरीज
  • वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था.

वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई. इससे पहले पूरी टीम का कोविड-19 परीक्षण करवाया गया था, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी. सोमवार को वेस्टइंडीज के विभिन्न द्वीपों से खिलाडिय़ों को दो विमानों से लाया गया और फिर वे विशेष विमान से इंग्लैंड के मैनचेस्टर के लिए रवाना हुए.

मिलेगा जैव सुरक्षित वातावरण
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड पहुंचने पर पूरी टीम क्वारंटीन पर चली जाएगी ओर उनका फिर से कोविड-19 के लिए परीक्षण किया जाएगा. इसके साथ ही टीम का सात सप्ताह का दौरा भी शुरू हो जाएगा जहां उन्हें जैव सुरक्षित वातावरण में रहना होगा. इस दौरान खिलाडिय़ों को सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. तीनों टेस्ट मैच 21 दिन के अंदर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे. पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में खेला जाएगा. दूसरा (16 से 20 जुलाई) और तीसरा (24 से 28 जुलाई) टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाएंगे. इन स्थलों का चयन इसलिए किया गया है कि क्योंकि इनमें स्टेडियम के अंदर या उसके पास में होटल है और इनमें जैव सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है.

क्रिकेट की शुरुआत
वेस्टइंडीज को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई और जून में इंग्लैंड का दौरा करना था, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था. कप्तान जैसन होल्डर ने कहा, हम सीरीज के लिए इंग्लैंड जा रहे हैं और यह खेलों विशेषकर क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ा कदम है.

वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम
जेसन होल्डर (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड, नक्रुमा बोनर, क्रेग ब्रैथवेट, शमर ब्रूक्स, जॉन कैंपबेल, रोस्टन चेज, रकीम कॉर्नवाल, शेन डाउरिच, केमार होल्डर, शाई होप, अल्जारी जोसेफ, रेमन रीफर और केमार रोच.

रिजर्व खिलाड़ी
सुनील अंबरीस, जोशुआ डासिल्वा, शैनन गेब्रियल, कीन हार्डिंग, काइल मेयर, प्रेस्टन मैकस्वीन, मार्कि्वनो मिंडले, शाइनी मोसले, एंडरसन फिलिप, ओशेन थॉमस और जोमेल वार्रिकान.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत और हेल्थ इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

आज के समय में स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहे...

आयुष्मान भारत योजना में कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) देश के...