CPL 2023: क्रिकेट में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल, Sunil Narine बने पहले शिकार

स्पोर्ट्सCPL 2023: क्रिकेट में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल, Sunil Narine...

Date:

Sunil Narine Red Card CPL 2023: क्रिकेट के मैदान पर पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल हुआ है। यह अनोखा कारनामा वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरेबियन प्रीमियर लीग(CPL 2023) में हुआ है। फुटबॉल के मैदान से क्रिकेट के मैदान में आए इस नए नियम का पहला शिकार क्रिकेटर सुनील नरेन बने हैं। अंपायर ने नरेन को रेड कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023

वेस्टइंडीज में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में इस नए नियम की शुरुआत इसी सीजन से हुई। स्लो ओवर रेट पर लगाम लगाने के लिए इस नए नियम को लागू किया है। ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स और सेंट किट्स एंड नेविस प्रिटोरियस के बीच खेले गए मुकाबले में पहली बार क्रिकेट के मैदान में रेड कार्ड का इस्तेमाल हुआ है। नाइट राइडर्स की टीम तय समय तक अपने 19 ओवर नहीं फेंक सकी। जिसके चलते अंपायर ने टीम के गेंदबाज सुनील नरेन को रेड कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

नरेन को क्रिकेट खेल का पहला रेड कार्ड

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 में नियम के मुताबिक, अगर कोई टीम तय समय तक 19 ओवर नहीं फेंक पाती तो कप्तान एक खिलाड़ी का नाम आगे करता है। जिसको अंपायर रेड कार्ड की मदद से मैदान से बाहर जाने के लिए कहता है। नाइट राइडर्स के कप्तान पोलार्ड ने समय से पिछड़ने के बाद कैरेबियाई स्पिनर सुनील नरेन का नाम अंपायर के सामने रखा। जिसके बाद कैरेबियाई स्पिनर को मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, नरेन मैच में अपने कोटे के चार ओवर फेंक चुके थे।

रेड कार्नर के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेली टीम

रेड कार्नर मिलने के बाद नाइट राइडर्स की टीम पारी के 20वें ओवर में ग्यारह नहीं, बल्कि सिर्फ 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोई टीम मैदान पर 10 खिलाड़ियों के साथ फील्डिंग करती हुई नजर आई हो। हालांकि, ट्रिबैंगो नाइट राइडर्स की टीम इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतने में सफल रही। 179 रन के लक्ष्य को टीम ने महज 17.1 ओवर में हासिल किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...