Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand News : कार चोर ने चीन से ढाई लाख में मंगवाया लॉक तोड़ने का साफ्टवेयर सिर्फ इस ब्रांड की कार करता था चोरी

देहरादून। प्रदेश की एसटीएफ टीम ने एक ऐसे हाईटेक कार चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है जो कि सिर्फ और सिर्फ फॉर्च्यूनर कार की ही चोरी करता था। इस कार की चोरी करने के लिए कार चोर ने चीन से ढाई लाख में कार का लॉक तोड़ने का साफ्टवेयर भी मंगवा लिया था।

 Also Read : UP News : अखिलेश यादव ने यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर योगी सरकार को घेरा 

उत्तराखंड से फॉर्च्यूनर कार को चोरी कर उसको राजस्थान के मेवात में बेच देता था। जहां से उसे आसानी से एक कार के 5—10 लाख रुपये बड़े आसानी से मिल जाते थे। चीन से मंगाए गए साफ्टवेयर की मदद से कार चोर फॉर्च्यूनर का लॉक आसानी से तोड़ लेता था। बता दें इन‌ दिनों ऑनलाइन अपराधियों और वाहन चोरी खरीदने वालों का गढ़ राजस्थान का मेवात बन रहा है।

Also Read : Jahangirpur Violence : हनुमान शोभा यात्रा मस्जिद के पास पहुंचते ही सामने आया ये शख्स और फिर शुरू हो गई हिंसा

पकड़े गए चोर का नाम अंकित है जो कि गैंग का लीडर भी है। अंकित हाईप्रोफाइल कार चोर है जो कि शातिर तरीके से फॉर्च्यूनर कार को चोरी करता था। बताया जाता है कि गैंग ने 2022 में हरिद्वार से एक फॉर्च्यूनर चोरी की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर बरामद कर ली थी।

इस मामले में अजरुद्दीन, जलाल,नीरज,अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया था। हालांकि अंकित पुलिस की पकड़ से बच गया था। पुलिस ने बताया कि शातिर अंकित को मुखबिर की सूचना पर दबोचा है।

Exit mobile version