Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarakhand Accident : फिल्मी स्टाइल में हाईवे पर पलटी कार, मौत के आगोश में समा गई तीन पीढ़ियां

रुड़की। कोरोना संक्रमण के दो साल बार शुरू हुई चारधाम तीर्थ यात्रा पर इस बार जैसे यमराज ने अपना पहरा बैठा दिया हो। हर दिन श्रद्धालुओं के मरने की सूचनाएं आ रही है। मप्र के 24 तीर्थ यात्रियों की मौत की सुर्खियां मीडिया से गायब नहीं हुई कि एक और हादसे ने लोगों के जहन को झंझोड़ कर रख दिया है। इस हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़िया पल में मौत की आगोश में समा गई। रूड़की में दिल्‍ली के श्रद्धालुओं की कार पलटी। जिसमें आठ साल के बच्‍चे उनके पिता और दादा की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Also Read : Uttarakhand News : उत्तराखंड में अब एटीएम से मिलेगा गेंहू और चावल

दिल्ली का रहने वाला एक परिवार हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आया था। आज परिवार वापस दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार गांव नगला इमरती के पास सोलानी पुल पर पहुंची। उसी दौरान एक ट्रक ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के प्रयास में कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।

Also Read : Accident In Uttarakhand: ड्राइवर की एक लापरवाही से उजड़ा 26 घरों का सुखचैन, एक-एक कर टूटती रही सांसों की डोर

जिससे कार में सवार आठ साल के बच्‍चा उसके प‍िता और दादा की मौके पर मौत हो गई। जबक‍ि छोटा भाई और दादी गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

Exit mobile version