Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की मौत

मेरठ। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से जा रही एक कार काशी टोल के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। भीषण टक्कर में बिजनौर निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक सात माह के बच्चे की जान बच गयी है और उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read also: दिल्ली बॉर्डर पर किसानों ने ऐसे मनाई होली

बिजनौर के मोहल्ला मिर्दगान रहने वाले जहीर खान और उनके बेटे सहित तीन लोग सोमवार को फ्लाईट से दुबई जा रहे थे। दुबई में फर्नीचर का काम करने वाले जहीर खान कोरोना काल में बिजनौर लौट आये थे। उनको छोड़ कर वापस आ रही कार काशी टोल के पास साइड में खड़े ट्रक से जा टकराई। ब्रेजा कार में सवार जहीर की बेटी अलमास उसका पति गुलशन, छोटी बेटी फाजिला, सास नसीमा खातून पत्नी शाहिद और भाई की बेटी जुबेरिया पुत्री जमील की मौके पर ही मौत हो गयी।

Read also: मेरठ कॉलेज का चौतरफा विकास है फ्रेंड्स ऑफ मेरठ कॉलेज का लक्ष्य

अलमास की गोद में रहे उसकेे सात माह के बेटे उमेर की जान बच गयी जिसे उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पीछे कार में आ रहे जहीर की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।

Exit mobile version