Site icon Buziness Bytes Hindi

अफ़ग़ानिस्तान में कार बम धमाका, 8 लोगों की मौत


अफ़ग़ानिस्तान में कार बम धमाका, 8 लोगों की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में कार बम धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 47 अन्य लोग घायल हुए हैं। अस्पताल के प्रवक्ता रफीक शेरजई के मुताबिक घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है । अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, वहीं हमले में अफगान सुरक्षा बल के 11 कर्मी भी घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने की निंदा
धमाके की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। धमाके के कुछ घंटे के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने न्यूयॉर्क में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर धमाके की निंदा की और कहा कि अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच कतर में दोबारा बातचीत शुरू होने के बावजूद वहां आम नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे हमले ‘खतरे की घंटी’ है। परिषद ने कहा, ‘‘ये जघन्य हमले प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा, मीडिया, स्वास्थ्य सेवा में कार्यकर्ताओं एवं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हैं जिनमें अहम पद पर काबिज महिलाएं भी शामिल हैं एवं वे लोग भी शामिल हैं जो मानवाधिकारों, जातीय एवं धार्मिक अल्पसंख्यकों की रक्षा करने के लिए काम कर रहे हैं।”

Exit mobile version