माइक्रोब्लॉगिंग Platform Twitter ट्विटर ने जून 2020 में वॉइस ट्वीट को शुरू किया था अब उसने वॉइस ट्वीट फीचर में कैप्शन की सुविधा भी शुरू कर दी है। यह Twitter के लिए अच्छा साबित हो सकता है क्यूंकि इससे पहले 2020 मे जब ट्विटर ने वॉइस ट्वीट की सुविधा को शुरू किया था। तब इसमें कैप्शन की सुविधा नही थी जिस वजह यह फीचर लोगों को ज्यादा नही पसंद आ रहा था।
Twitter ने अब वॉइस क्विट feature में कैप्शन को शामिल किया है ।
Twitter ने अपने फ्लीट्स को भी भारत में पिछले साल लॉन्च कर दिया था। करीब पांच महीने की टेस्टिंग के बाद फ्लीट्स की लॉन्चिंग हुई थी पर Twitter ने आठ महीने के अंदर ही फ्लीट्स को बंद करने का फैसला किया था।
Twitter ने अपने एक ट्वीट में कहा था कि फ्लीट्स को तीन अगस्त से बंद कर दिया जाएगा और साथ ही ये भी बताया था की एक नए फीचर पर काम भी हो रहा है ।
Twitter का कहना है कि फ्लीट्स लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया। इसके उपभोक्ता में भी खास इजाफा नहीं देखा गया। ये बात और है की ट्विटर ने इससे पहले भी अपनी कई सर्विस को बंद किया है ।
Twitter ने Periscope को दिसंबर 2020 में जबकी ट्विटर फीचर को पिछले साल बंद कर दिया था । इसके अलावा अगस्त 2018 में ट्विटर ने apple वॉच, विंडोज एप के लिए API और ट्विटर फॉर मैक को भी बंद कर दिया था ।

