Site icon Buziness Bytes Hindi

कैप्टन का दावा, सीएम गहलोत होंगे कांग्रेस का अगला शिकार


कैप्टन का दावा, सीएम गहलोत होंगे कांग्रेस का अगला शिकार

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस छोड़ने के बाद संगठन पर लगातार निशाना साध रहे हैं। एक इंटरव्यू में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कांग्रेस संगठन मजबूत मुख्यमंत्रियों को नापसंद करता है। चैंका देने वाला दावा करते हुए कैप्टन ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस का अगला निशाना होंगे। वही तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने पर खुशी जाहिर करते हुए कैप्टन ने कहा कि तीनों कानून पंजाब के लिए अच्छे नहीं थे और भावी पीढ़ी पर इसका असर पड़ता।

Read also: भाजपा में शामिल हो सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह!

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमें पता था कि यह कानून पंजाब के लिए अच्छा नहीं है और इसलिए हमने विरोध-प्रदर्शन पर जाने वालों को कभी नहीं रोका। एमएसपी को बेहद आवश्यक बताते हुए कैप्टन ने कहा कि यदि लागत बढ़ रही है तो किसान ही प्रभावित होता है ऐसे में एमएसपी लागू होना जरूरी है। उन्होंने तीनों कृषि कानून रद्द हो जाने के बाद किसानों का घर वापस जाना ही सही ठहराया। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत निश्चित बताते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में हर कोई जानता है कि मैं उनके लिए क्या करता हूं इसलिए मुझे किसी के सामने खुद को साबित करने की आवश्यकता नहीं है।

Read also: बिजली हाफ-पानी माफ के सहारे 7 राज्यों में चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की हालात बदतर और कांग्रेस और अकाली दल के समाप्त हो जाने का दावा करते हुए कैप्टन ने कहा उनका अकालियों के साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता। कैप्टन ने कहा कि वह चाहते हैं की प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए पंजाब में प्रचार करें। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सिखों के बीच जाकर भाजपा के लिए प्रचार करने की बात कही।

Exit mobile version