Site icon Buziness Bytes Hindi

बायो-बबल में लंबे समय तक नहीं रहा जा सकता: स्टार्क


बायो-बबल में लंबे समय तक नहीं रहा जा सकता: स्टार्क

सिडनी: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने बायो-बबल (जैव सुरक्षा वातावरण) के खिलाड़ियों पर पड़ने वाले मानसिक प्रभाव को लेकर चिंता व्यक्त करते हुये कहा है कि इस तरह के माहौल में लंबे समय तक नहीं रहा जा सकता।

स्टार्क से पहले कई क्रिकेटर बायो-बबल का खिलाड़ियों पर पड़ने वाले मानसिक असर को लेकर चिंता प्रकट कर चुके हैं। विराट कोहली, इयोन मोर्गन और जैसन होल्डर ने भी सवाल उठाया है कि खिलाड़ी कितने समय तक बायो-बबल में रहने के मानसिक तनाव को झेल सकते हैं क्योंकि ऐसे माहौल में बाहरी दुनिया से अधिक संपर्क नहीं हो पाता और एक ही दिनचर्या का पालन करना पड़ता है।

Exit mobile version