Site icon Buziness Bytes Hindi

CANDERE By Kalyan Jewelers ने मेरठ में खोला नया स्टोर

CANDERE

मेरठ (उत्तर प्रदेश, भारत) 19 फरवरी, २०२४ : भारत के अग्रणी ऑनलाइन ज्वेलरी ब्रांडों में से एक केंडियर बॉय कल्याण ज्वेलर्स ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) में अपने नए स्टोर के उद्घाटन की घोषणा की है। गढ़ रोड पर स्थित केंडियर स्टोर ग्राहकों को चुनने के लिए हीरे और सोने की विशिष्ट ज्वेलरी संग्रह की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करेगा।

देश भर में अधिक ग्राहकों तक पहुंचने और उन्हें सुविधाजनक और व्यक्तिगत खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए खोला गया यह स्टोर केंडियर बॉय कल्याण ज्वेलर्स की विस्तार योजना का हिस्सा है। केंडियर स्टोर से ग्राहक आभूषणों को देख सकते हैं, आजमा सकते हैं और खरीद सकते हैं। ग्राहक केंडियर की वेबसाइट से ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने घर पर डिलीवरी भी ले सकते हैं। ग्राहक लाइफटाइम एक्सचेंज, आसान रिटर्न, कस्टमाइजेशन, कस्टम ज्वेलरी, वर्चुअल ट्राई ऑन और डीजीआरपी के साथ 10 प्रतिशत पर बुकिंग जैसी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

केंडियर बॉय कल्याण ज्वेलर्स स्टोर का शुभारंभ एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि माननीय राज्यसभा सांसद श्री लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने फीता काट कर किया। शहर की कई प्रसिद्ध हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से इस शुभ अवसर को चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर श्री विवेक गर्ग ने कहा, मेरठ में अपना नया स्टोर खोलकर बहुत खुशी हो रही है। मेरठ एक ऐसा शहर है जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गुणवत्तापूर्ण ज्वेलरी की बढ़ती मांग के लिए जाना जाता है। मेरठ के साथ गाजियाबाद में भी केंडियर बॉय कल्याण ज्वेलर्स स्टोर का शुभारंभ किया गया है।

श्री हर्ष गर्ग ने साझा किया, ‘ हम अपने अनूठे और किफायती आभूषण डिजाइनों के साथ मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में अपने ग्राहकों की विविध पसंद और प्राथमिकताओं को पूरा करने की उम्मीद करते हैं। हम सभी को हमारे स्टोर पर आने और केंडियर अंतर का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

गौरतलब है कि विवेक गर्ग और हर्ष गर्ग वर्तमान में कल्याण ज्वेलर्स के मेरठ के बेगमब्रिज और दिल्ली में स्थित शोरूम के साथ देहरादून में जीएमएस रोड और राजपुर रोड पर चार शोरूम संचालित कर रहे हैं। केंडियर मेरठ से पूर्व विवेक गर्ग, हर्ष गर्ग ने ग़ाज़ियाबाद में अंबेडकर रोड पर केंडियर का शोरूम लॉंच किया है और आगे दिल्ली एनसीआर में दस शोरूम खोलने का प्लान किया है । वह अनेक नये और प्रतिष्ठित ब्रॉड जैसे मारूति, टोयटा, एमजी, एप्पल आईफोन भी मेरठ में लॉंच कर चुके हैं और सभी ब्रांड के शोरूम आज पहचान बन चुके हैं।

Exit mobile version