Site icon Buziness Bytes Hindi

कैनरा बैंक ने लॉन्च किया स्पेशल एफडी प्लान जाने डीटेल्स

बाजार:- रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में हुई वृद्धि के बाद से सभी बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में इजाफा किया है वही कई बैंक ऐसे हैं जिन्होंने अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की ओर आकर्षित करने के लिए स्पेशल प्लान लॉन्च किया है। अब इसी कड़ी में एक नया नाम जुड़ा है कैनरा बैंक का। कैनरा बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए है जो बैंक में 2 करोड़ से कम की एफडी करवाते हैं।
बैंक की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल एफडी 30 सितंबर 2022 तक वैल्यूड है। इस एफडी में बैंक आपको 5.10 फीसदीं का रिटर्न देगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अतिरिक्त 0.50 फीसदी का रिटर्न दे रहा है। इसके अलावा बैंक ने इस एफडी को लेकर रिलीज जारी की है। यह एफडी 333 दिन की होगी। इसमें आम नागरिक को 5.10 फीसदी व वरिष्ठ नागरिक को 5.60 फीसदी का वार्षिक रिटर्न देने की बात कही गई है।
इस एफडी में जो निवेशक इन्वेस्टमेंट करना चाहते है वह सितंबर 2022 तक इसमे इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस एफडी के लिए कैनरा बैंक के नियम समान है। लेकिन इस स्पेशल एफडी में आप लिमिटेड समय तक निवेश कर सकते हैं। बैंक 5 साल से अधिक से 10 साल तक की एफडी पर 5.75 फीसदी का ब्याज दे रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अतिरिक्त 0.50 फीसदी का ब्याज देता है। 
जानकारी के लिए बता दें कैनरा बैंक से पहले बैंक ऑफ इंडिया ने 444 दिन की स्पेशल एफडी लॉन्च की थी। यह अपने निवेशकों को 5.50 फीसदी का सालाना रिटर्न दे रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिक को 0.50 फीसदी यानी 6.00 फीसदी का रिटर्न मिल रहा है। बैंक ने यह स्कीम अपने 117 वें स्थापना दिवस के मौके पर लॉन्च की है।
Exit mobile version