Site icon Buziness Bytes Hindi

संसद के सामने घुटनों पर बैठे कनाडा के पीएम


संसद के सामने घुटनों पर बैठे कनाडा के पीएम

अमेरिका में हो रहे नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों का किया समर्थन

नई दिल्ली: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो नस्लवाद व पुलिस बर्बरता का विरोध कर रहे अमेरिकियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए कनाडा में संसद के सामने हो रहे प्रदर्शन स्थल के पास शुक्रवार को पहुंचे और एक घुटने पर बैठ गए।

द गार्डियन के मुताबिक, कनाडा के पीएम ने घुटने पर बैठकर आंदोलन कर रहे लोगों के साथ अपनी एकजुटता दिखाई। पीएम के आंदोलन को समर्थन देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही कनाडा में पुलिस ने कथित हमले के बाद एक महिला नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भी कनाडा पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम ने यह कदम काफी सही समय पर उठाया है।

अमेरिका मे बीती 25 मई को एक 46 साल के अश्वेत नागरिक ‘जॉर्ज फ्लॉयड’ की पुलिस ने हिरासत में लेने के दौरान मौत हो गयी। एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने जॉर्ज की गर्दन अपने घुटनों से इस तरह दबाई कि उनका दम घुट गया।

Exit mobile version