Canada: कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया निष्कासित, PM ट्रूडो बोले- निज्जर हत्याकांड में भारत का हाथ

इंटरनेशनलCanada: कनाडा ने भारतीय राजनयिक को किया निष्कासित, PM ट्रूडो बोले- निज्जर...

Date:

Canada News: कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को भारत सरकार पर निज्जर की हत्या करने का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियों के पास इसको मानने के सबूत हैं कि भारत के एजेंटों ने निज्जर की हत्या की है। कनाडा और भारत के बीच मनमुटाव बढ़ रहा है। इस बीच, कनाडा ने भारत के शीर्ष राजनयिक को निष्कासित किया है। पूरा मामला खालिस्तानी आतंकवादी और सिख नेता हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड की जांच से जुड़ा हुआ है। कनाडा का आरोप है कि भारतीय राजनयिक हत्याकांड की जांच में हस्तक्षेप कर रहे थे। वह तब जब कनाडाई एजेंसी मामले की जांच के लिए प्रतिबद्ध हैं। कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार की साजिश हो सकती है।

जानिए, कौन है हरदीप सिंह निज्जर

जानकारी के अनुसार, इसी साल जून में कनाडा के प्रमुख खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी। कनाडा के सरे में स्थित गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के नजदीक दो अज्ञात हमलावरों ने निज्जर पर हमला किया। हमले में उसकी मौत हो गई। भारतीय एजेंसी एनआईए ने निज्जर को भगोड़ा घोषित किया हुआ है। बता दें, निज्जर गुरु नानक सिख गुरुद्वारे का अध्यक्ष था। वह कनाडा में चरमपंथी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) का प्रमुख था। निज्जर, खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था।

कनाडाई पीएम ने भारत सरकार पर लगाए आरोप

विदेशी मीडिया के अनुसार, कनाडा प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाए कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ होने की संभावना है। कनाडा जांच एजेंसियां निज्जर की हत्या में भारत की साजिश की संभावनाओं की जांच कर रही हैं। ट्रूडो ने कहा कि कनाडा की धरती में कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी प्रकार की संलिप्तता अस्वीकार्य है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...