Site icon Buziness Bytes Hindi

कल थम जाएगा चौथे चरण का प्रचार, नौ जिलों की 59 विधानसभाओं में 23 को होगा मतदान


कल थम जाएगा चौथे चरण का प्रचार, नौ जिलों की 59 विधानसभाओं में 23 को होगा मतदान

लखनऊ: केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान आगामी 23 फरवरी होगा। इसे स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से निपटाने के लिए जरूरी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। चौथे चरण में प्रदेश के नौ जिलों की 59 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जिसके लिए सोमवार को छह बजे तक चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। चौथे चरण के नौ जिलों में पीलीभीत, खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, बांदा एवं फतेहपुर शामिल हैं।

Read also- चुनावी घमासान : शाम 5 बजे तक यूपी में 57.58 फीसदी, पंजाब में 63.44 फीसदी मतदान

नौ जिलों की इन सीटों पर होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि 23 फरवरी को चौथे चरण की जिन 59 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है, उसमें 127-पीलीभीत, 128-बरखेड़ा, 129-पूरनपुर (अजा), 130-बीसलपुर, 137-पलिया, 138- निघासन, 139-गोला गोकरननाथ, 140-श्रीनगर (अजा), 141-धौरहरा, 142-लखीमपुर, 143-कस्ता (अजा), 144-मोहम्मदी, 145-महोली, 146-सीतापुर, 147-हरगांव (अजा), 148-लहरपुर, 149-बिसवां, 150- सेवता, 151-महमूदाबाद, 152-सिधौली (अजा), 153-मिश्रिख (अजा), 154-सवायजपुर, 155-शाहाबाद, 156-हरदोई, 157- गोपामऊ (अजा), 158- साण्डी (अजा), 159- बिलग्राम-मल्लांवा, 160- बालामऊ (अजा), 161- सण्डीला, 162- बांगरमऊ, 163- सफीपुर(अजा), 164- मोहन (अजा), 165- उन्नाव, 166-भगवन्तनगर, 167-पुरवा, 168- मलिहाबाद (अजा), 169- बक्शी का तालाब, 170- सरोजनीनगर, 171- लखनऊ पश्चिम, 172-लखनऊ उत्तर, 173-लखनऊ पूर्व, 174- लखनऊ मध्य, 175-लखनऊ कैन्टोनमेंट, 176-मोहनलालगंज(अजा), 177-बछरांवा (अजा), 179- हरचन्दपुर, 180-रायबरेली, 182-सरेनी, 183- ऊंचाहार, 232-तिंदवारी, 233-बबेरू, 234- नरैनी(अजा), 235-बांदा, 238-जहानाबाद, 239- बिन्दकी, 240-फतेहपुर, 241-अयाहशाह, 242-हुसैनगंज एवं 243- खागा(अजा) विधान सभा सीटें हैं। श्री शुक्ला ने बताया कि प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए सही व्यवस्था कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version