CAIT की व्यापारियों को सलाह, Paytm का प्लेटफॉर्म छोड़ें

फीचर्डCAIT की व्यापारियों को सलाह, Paytm का प्लेटफॉर्म छोड़ें

Date:

वित्तीय लेनदेन प्लेटफॉर्म पेटीएम की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं , केंद्रीय बैंक द्वारा पाबंदियां लगाने के बाद अब ग्राहकों को paytm को छोड़कर किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने की सलाह दी जा रही है और ये सलाह व्यापारियों की संस्था द्वारा दी जा रही है। Paytm के साथ कारोबारी लेनदेन करने वाले दुकानदारों को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने सलाह दी है कि वो अपने कारोबार से संबंधित लेनदेन के लिए पेटीएम की जगह दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शिफ्ट जांय। CAIT के बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक द्वारा हाल में पेटीएम वॉलेट और बैंक परिचालन पर लगाये गए अंकुशों को लेकर देशभर में व्यापारियों को अपने पैसों की सुरक्षा के लिए किसी दूसरे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

CAIT के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक बड़ी संख्या में छोटे व्यापारी, विक्रेता, हॉकर और महिलाएं पेटीएम से लेन-देन कर रहे हैं और केंद्रीय बैंक के अंकुशों से इन लोगों को वित्तीय तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मनी लांड्रिंग की चिंता तथा पेटीएम वॉलेट और उसकी बैंकिंग इकाई के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के चलते RBI ने paytm की इकाइयों पर यह अंकुश लगाया है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने Paytm Payments Bank (PPBL) को डिपाजिट समेत अधिकांश गतिविधियों को फिलहाल रोकने के लिए कहा है।

आरबीआई ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी चिंताओं और पेटीएम वॉलेट तथा इसकी बैंकिंग शाखा के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांसैक्शन के कारण PPBL के खिलाफ ये एक्शन लिया। केंद्रीय बैंक ने Paytm Payments Bank Limited को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट और फास्टैग में 29 फरवरी, 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का निर्देश दिया था। जानकारी के मुताबिक Paytm Payments Bank Limited के पास लाखों गैर-केवाईसी अनुपालन वाले खाते थे और हजारों मामलों में कई खाते खोलने के लिए एक ही पैन का इस्तेमाल किया गया था। आशंका है कि असामान्य रूप से बड़ी संख्या में निष्क्रिय खातों का उपयोग फर्जी खातों के लिए किया गया होगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...