केयर्न एनर्जी ने पेरिस में कई भारतीय संपत्तियों को जब्त किया

बिज़नेसकेयर्न एनर्जी ने पेरिस में कई भारतीय संपत्तियों को जब्त किया

Date:


केयर्न एनर्जी ने पेरिस में कई भारतीय संपत्तियों को जब्त किया

नई दिल्ली: दिग्गज स्कॉटिश एनर्जी कंपनी केयर्न एनर्जी ने पेरिस में कई भारतीय संपत्तियों को जब्त कर लिया है. भारत सरकार के साथ टैक्स विवाद के बाद एक आर्बिट्रेज अदालत ने भारत सरकार को 1.7 अरब डॉलर का हर्जाना देने को कहा था. लेकिन भारत सरकार ने इससे इनकार किया था. खबर के मुताबिक अमेरिकी अदालत में मुकदमे के दौरान केयर्न ने एयर इंडिया की विदेश स्थित संपत्तियों को जब्त करने का आदेश मांगा था. उसका कहना है था कि चूंकि एयर इंडिया भारत सरकार की कंपनी है इसलिए उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है.

इस बीच, भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि सरकार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. सरकार तथ्यों का पता कर रही है. फ्रेंच अदालत से इस फैसले की औपचारिक सूचना मिलते ही लीगल एक्शन लिया जाएगा.

खबर के मुताबिक केयर्न एनर्जी 2 करोड़ यूरो की इन संपत्तियों का मालिकाना ट्रांसफर करवाएगी. फ्रांसीसी अदालत की ओर से जब्ती के आदेश के बाद यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इससे पहले केयर्न एनर्जी ने कहा था कि अदालती आदेश के बाद इसने विदेश में भारत की ऐसी 70 अरब अरब डॉलर की संपत्तियों की पहचान की है, जिन्हें जब्त किया जाना है. यह कीमत ब्याज और पेनाल्टी को लेकर है.

खबरों में कहा गया है कि केयर्न एनर्जी भारत सरकार की जिन संपत्तियों को जब्त करने के लिए चिन्हित किया है उनमें एयर इंडिया के विमान और शिपिंग कॉरपोरेशन इंडिया के जहाज भी शामिल हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related