Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अब बन गए दादा, शाही परिवार में खुशियों की लहर

उत्तराखंडUttarakhand News: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अब बन गए दादा, शाही परिवार...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज दादा बन गए हैं। सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत और मोहिना सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। मुम्बई के एक निजी अस्पताल में मोहिना सिंह ने बेटे को जन्म दिया है। जिसके बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। 

बता दें कि 2019 में मोहिना और सुयश का विवाह हुआ था। मोहिना सिंह फेमस टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अभिनेत्री भी रही है। 2019 में मोहिना ओर सुयश का विवाह भी शाही अन्दाज में हुआ था। जो काफी चर्चाओं का विषय बना हुआ था। 

Also Read : UP News : श्रीराम लला के दर्शन करने पहुंचे उपराष्ट्रपति, विजिटिंग डायरी में लिखी दिल को छू लेने वाली बात

आपको बता दें कि मोहिना सिंह मध्य प्रदेश के रीवा सियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी है। पुष्पराज मध्य प्रदेश के सिरमौर से दो बार विधायक रह चुके हैं। मोहिना सिंह को पुत्र रत्न की प्राप्ति के बाद महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव का कहना है कि रीवा सियासत के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि लगभग 100 वर्षों के बाद रीवा सियासत के इतिहास में पहली बार किसी बेटी को पुत्र प्राप्ति हुई है। 

Also Read : Uttarakhand News: कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर चढ़ा उत्तराखंड पुलिस के हत्थे

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व रीवा सियासत के महाराजा गुलाब सिंह की बहन की शादी बीकानेर के महाराजा साधु सिंह से हुई थी। जो रीवा घरान राजघराने की पहली लड़की थी। उन्होंने दो पुत्रों को जन्म दिया था। जिसके करीब एक सौ साल बाद यह आवश्यक उन्हें आया है कि रीवा राजघराने की किसी बेटी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related