Site icon Buziness Bytes Hindi

कैबिनेट विस्तार: रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का भी इस्तीफ़ा


कैबिनेट विस्तार: रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर का भी इस्तीफ़ा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट विस्‍तार से पहले 12 मंत्रियों ने इस्‍तीफा दिया है, इसमें दिग्‍गज मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर भी शामिल हैं. प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति ने यह इस्‍तीफे स्‍वीकार कर लिए हैं. गौरतलब है कि रविशंकर प्रसाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में कानून, इलेक्‍ट्रानिक्‍स और आईटी मंत्रालय की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे.

इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन समेत कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसी बीच उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है। संजय धोत्रे से भी इस्तीफा ले लिया गया है। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि केंद्रीय कैबिनेट में आज शाम को बड़ा बदलाव होना है, उससे पहले राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल जारी है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है।

Exit mobile version