Site icon Buziness Bytes Hindi

अंतरिम बजट को कैबिनेट ने किया मंज़ूर, बस कुछ देर में होगा पेश

budget

अंतरिम बजट को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है और बस अब थोड़ी देर में ये संसद में पेश होगा। अभी इस समय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपनी पूरी टीम के साथ वित्त मंत्रालय में हैं जहाँ से अब वो संसद के लिए निकलने वाली हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज आखिरी बजट पेश करने जा रही हैं. इस बजट को पेश करने से पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दे दिया है कि सरकार की प्राथमिकता में ‘युवा-महिला-गरीब-किसान’ हैं.

कल प्रधानमंत्री ने संसद में फिर सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए बताया था कि ये बजट सरकार की मंशा दिखायेगा। उन्होंने कहा था कि कल वित्त मंत्री हमारी सरकार के इरादों का खाका पेश करेंगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि जैसे की परंपरा चली आ रही है कि चुनाव से पहले पूर्ण बजट न पेश करके अंतरिम बजट पेश किया जाता है तो हम भी उसी परंपरा का पालन करेंगे लेकिन साथ में यकीन भी दिलाते हैं कि तीसरी बार सरकार बनाकर पूर्ण बजट भी हम लोग ही पेश करेंगे.

फिलहाल बजट से पहले देश में पांच महत्वपूर्ण बदलाव आज से लागू हो चुके हैं जो आम आदमी के जीवन पर असर डाल सकते हैं। इन बदलावों में गैस-सिलेंडर के बढे दाम, फास्टैग के लिए केवाईसी की आखिरी तारीख शामिल हैं। IMPS के नियमों में बदलाव हुआ है, जिसके बाद लोगों को मनी ट्रांसफर करने में आसानी होगी और वो बेनिफिशरी नेम को एड करके बैंक खाते से 5 लाख रुपये तक का लेनदेन कर सकेंगे। पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण की ओर से नेशनल पेंशन सिस्टम यानि NPS से जुड़े बदलाव किए गए हैं। NPS विड्रॉल को लेकर 1 फरवरी से नया नियम लागू हो चुका है। खाता धारक को एम्प्लॉयर कंट्रीब्यूशन के अलावा जमा राशि का सिर्फ 25 प्रतिशत रकम निकालने की ही अब अनुमति मिलेगी। इसके अलावा पंजाब एंड सिंध बैंक की धन लक्ष्मी सावधि जमा योजना स्कीम बंद हो चुकी है।

Exit mobile version