Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: घर पर तैयार करें पत्तागोभी का कोफ्ता, लोग पूछने लगेंगे रेसिपी!!


रसोई Bytes: घर पर तैयार करें पत्तागोभी का कोफ्ता, लोग पूछने लगेंगे रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क | Cabbage Kofta Recipe – पत्ता गोभी की सब्जी अपने कई बार खाई होगी, लेकिन इस बार आप पत्तागोभी से स्वादिष्ट कोफ्ते बनाएं। इसे बनाना काफी आसान है और ये काफी स्वादिष्ट भी होती है। आप चाहे तो इसे लंच या डिनर के लिए बना सकते है और अपने घरवालों को खिला सकते है। तो चलिए जानते है इसे कैसे बनाया जाता है।

Read also: सर्दियों में बनाये ये इजी-तो-मेड हेल्थी वेजिटेबल सूप, जाने रेसिपी

पत्तागोभी का कोफ्ता के लिए सामग्री – 200 ग्राम पत्तागोभी बारीक कटा हुआ, 1 प्याज़ बारीक कटा हुआ, 1/2 नारियल, स्वादानुसार नमक, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 1/2 टी स्पून धनिया पाउडर, 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पून जीरा पाउडर, 2 टेबल स्पून रिफाइंड तेल, 2 टेबल स्पून चना आटा, थोड़ा-सा पानी, 1 टेबल स्पून लौंग, 1/2 टेबल स्पून खसखस, 1/2 टेबल स्पून धनिया के बीज, 4 हरी इलायची, 3 कीसिया (दालचीनी), 1 प्याज़ टुकड़ों में कटा हुआ, 5 लहसुन की कली, छोटे टुकड़े अदरक, 4 हरी मिर्च, नमक, ताज़ा हरा धनिया, 3 टेबल स्पून रिफाइंड तेल, 11/2 प्याज़ टुकड़ों में कटा हुआ, 2 टमाटर टुकड़ों में कटा हुआ, थोड़ी-सी चीनी, स्वादानुसार नमक, 50 ग्राम काजू, 50 ग्राम किशमिश 5 टेबल स्पून दही, 1/2 नींबू।  

पत्तागोभी का कोफ्ता रेसिपी (Cabbage Kofta Recipe) –

पत्तागोभी के कोफ्ते के लिए पहले बारीक कटी पत्तागोभी, प्याज, नमक. गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, तेल, चने का आटा और थोड़ा सा पानी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। फिर फ्रिज से निकालकर बॉल्स बनाकर तैयार कर लें और साथ ही  पैन में तेल गर्म कर उन बॉल्स को सुनहरा तल कर निकाल लें। 

ग्रेवी बनाने के लिए आप पैन में लौंग, खसखस, खड़ी धनिया के साथ हरी इलायची, दालचीनी, हरी साबुत मिर्च भून लें और प्याज और लहसुन भी साबुत ही भूनें। जब सब भून जाए तब आप इन सबको मिक्सी में डालकर पीस लें और साथ ही समुद्री नमक और हरा धनिया भी डाल लें। अच्छा पेस्ट बनाकर तैयार करे। 

Read also: सुबह की शुरुआत करे हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ: जाने वेजिटेबल सूजी चीला की रेसिपी

अब एक दूसरे पैन में रिफाइड तेल गर्म कर उसमे बारीक कटा प्याज डाल दे और भूनें साथ ही कटा हुआ टमाटर डालें। जब पक जाए तो इसमे जो मिक्सी से पेस्ट बनाकर तैयार किया हुआ है उसे मिला दें। फिर तेल में अच्छी तरह से भूनकर  जब ये तेल छोड़ दें तो पानी मिला दें और साथ ही नमक और थोड़ा सा चीनी डालकर पैन को ढंक दे। अब पत्तागोभी के बने ब़ॉल्स और साथ में दही, काजू, किशमिश डाल कर चलाएं। आखिर में नींबू का रस डालें। बस तैयार होगया आपके पत्तागोभी के कोफ्ते।

Exit mobile version