Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना से मुक्ति मिलते ही लागू होगा CAA: अमित शाह


कोरोना से मुक्ति मिलते ही लागू होगा CAA: अमित शाह

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को एकबार फिर नागरिकता संशोधन कानून का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण खत्म होने के बाद नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को शुरू किया जायेगा । उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए पर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है।

नागरिकता देने का काम करेगी बीजेपी सरकार
मतुआ समुदाय की एक रैली में अमित शाह ने कहा, ”हम सीएए लेकर आए, बीच में कोरोना आ गया। ममता दीदी कहने लगी कि ये झूठा वादा है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। जैसे ही ये वैक्सीनेशन का काम समाप्त होता है, कोरोना से मुक्ति मिलती है, आप सभी को नागरिकता देने का काम बीजेपी सरकार करेगी।”

ममता बनर्जी ‘‘विफल प्रशासक’’
इससे पहले अमित शाह ने एक अन्य रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘‘विफल प्रशासक’’ बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के ‘‘विकास मॉडल’’ और उनके ‘‘विनाश मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा।

Exit mobile version