- जापानी कम्पनी डोनट रोबोटिक्स ने तैयार किया स्मार्ट मास्क नाम दिया ‘सी-मास्क’
- कंपनी का दावा ‘सी-मास्क’ कोरोना से बचाता है, ब्लूटूथ और एप से मोबाइल से कनेक्ट भी रहता है
सभी जानते हैं कि कोविड-19 से लड़ाई सिर्फ सावधानी रखकर ही लड़ी जा सकती है. मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग को मेन्टेन रखना जरूरी है. मास्क को लेकर तरह-तरह के प्रयोग हो रहे है.अब जापान की कंपनी रोबोटिक्स का दावा है कि उसने एक ऐसा स्मार्ट मास्क तैयार कर दिया है. जो ब्लूटूथ और एप के जरिए इंसान की आवाज को अलग-अलग तरह की लैंग्वेज में ट्रांसलेट कर देता है. इसे ‘सी-मास्क’ का नाम दिया गया है.मास्क इंग्लिश, चाइनीज, स्पेनिश, फ्रेंच, कोरियन, थाई, विएतनामीज और इंडोनेशियन भाषा को सपोर्ट करता है.
- क्या है खासियतें?
- यह स्मार्ट मास्क ब्लूटूथ के जरिए मोबाइल फोन से कनेक्ट रहता है
- मास्क में इनबिल्ट स्पीकर लगा है जो इंसान की आवाज और तेज करता है
- इससे मास्क लगाने के बावजूद सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखी जा सकती और अपनी बात सामने वाले इंसान तक पहुंचाई जा सके
- 8 भाषाओं में आपकी आवाज ट्रांसलेट करता है
बिजनेस मीटिंग के लिए रिकॉर्डिंग की जा सकेंगी
कंपनी के मुताबिक, मास्क में लगे माइक्रोफोन से बिजनेस मीटिंग के लिए आवाज रिकॉर्डिंग की जा सकेगी और उसे वापस फोन में स्टोर किया जा सकेगा. मास्क को तैयार करने में करीब एक साल का समय लगा है. इस मास्क को कंपनी ने अपने सिनेमोन रोबोट के आधार पर तैयार किया है, जिसका इस्तेमाल रिसेप्शन और कस्टमर सर्विस से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए किया जाता था.कम्पनी का कहना है कि उम्मीद है जापान के अलावा अमेरिका, यूरोप और चीन में भी इसका निर्यात किया जाएगा.
सितम्बर तक बनेंगे 5 हजार मास्क
कम्पनी डोनट रोबोटिक्स ने हाल ही में स्मार्ट मास्क तैयार करने के लिए क्राउडफंडिंग साइट ‘फंडिनो’ से करीब 2 करोड़ रुपए जुटाए हैं.कम्पनी का कहना है कि शुरुआत में 5 हजार सी-मास्क का निर्माण करेगी. जिसे सितम्बर तक जापान में बांटा जाएगा. मास्क की कीमत क्या होगी, कम्पनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है.

