Site icon Buziness Bytes Hindi

चीन से बाहर जाने की तैयारी में TikTok


चीन से बाहर जाने की तैयारी में TikTok

नई दिल्ली: भारत में बैन किए जाने के बाद अमेरिका में भी TikTok पर बैन की मांग की जा रही है। ऐसे में टिकटॉक की पैरंट कंपनी ByteDance कंपनी के कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर को बदलने के बारे में विचार कर रही है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बाइटडांस मैनेजमेंट टिकटॉक के लिए अलग से नया मैनेजमेंट बोर्ड बनाने और इसके हेडक्वॉर्टर को चीन से बाहर ले जाने पर विचार कर रहा है।

पिछले दिनों जब भारत सरकार ने टिकटॉक समेत 59 चाइनीज ऐप पर बैन का फैसला किया था, तो सरकार का कहना था कि ऐसा यूजर्स के प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। मतलब इन ऐप पर डेटा शेयरिंग का आरोप लगाया गया। हालांकि टिकटॉक की तरफ से लगातार यह दलील दी गई कि डेटा स्टोरेज सिंगापुर में किया जा रहा है। साथ ही चाइनीज गवर्नमेंट ने कभी भी डेटा शेयरिंग की बात नहीं की और ना ही कंपनी कभी ऐसा करेगी।

इधर बाइटडांस मैनेजमेंट का कहना है कि हम यूजर्स के डेटा के साथ किसी तरह की छेड़खानी नहीं करते हैं और डेटा प्राइवेसी ऐंड सिक्यॉरिटी हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है।

भारत में बैन के कारण कंपनी को सैकड़ों करोड़ का नुकसान हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बैन के कारण टिकटॉक को कम से कम 6 अरब डॉलर का नुकसान होगा। डेटा सिक्यॉरिटी और डेटा प्राइवेसी के नाम पर संभव है कि आने वाले दिनों में कंपनी को दूसरे देशों में भी इसी तरह की घटना झेलनी पड़े। ऐसे में कंपनी ने समय रहते अपने लिए नए ठिकाने के विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version