Site icon Buziness Bytes Hindi

बाइटडांस को टिकटॉक ऐप का कारोबार बेचने के लिए मिला 90 दिनों का समय


बाइटडांस को टिकटॉक ऐप का कारोबार बेचने के लिए मिला 90 दिनों का समय

वाशिंटन: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने चीनी कंपनी बाइटडांस को टिकटॉक ऐप के अमेरिका में कारोबार को बेचने के लिए 90 दिन का समय दिया है। ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में कहा कि इस बात के विश्‍वसनीय सबूत हैं जिससे मुझे यह मानना पड़ रहा है कि बाइटडांस ने ऐसा कदम उठाया जिससे अमेरिका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया।

पिछले हफ्ते लगा था बैन
इससे पहले पिछले सप्‍ताह डोनाल्‍ड ट्रंप ने टिकटॉक और वीचैट के चीनी मालिकों के साथ डीलिंग करने पर बैन लगा दिया था। उन्‍होंने कहा था कि टिकटॉक और वीचैट अमेरिका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्‍यवस्‍था के लिए खतरा है। यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि टिकटॉक को लेकर दिए आदेश का क्‍या मतलब है। अमेरिका में इस ऐप के 10 करोड़ यूजर हैं।

माइक्रोसॉफ्ट से चल रही है बात
ट्रंप ने बाइटडांस को अमेरिकी यूजर्स से लिए गए या मिले किसी भी प्रकार के डेटा को भी दे। बता दें कि अमेरिका में टिकटॉक के कारोबार को खरीदने के लिए माइक्रोसाफ्ट से बाइटडांस की बातचीत चल रही है। यही नहीं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट या किसी अन्‍य कंपनी के नहीं खरीदने की सूरत में देश में टिकटॉक को बैन करने के लिए 15 सितंबर की समयसीमा तय कर दी है। उन्‍होंने इस संबंध में कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर कर दिए हैं।

सीनेट से मिली थी मंज़ूरी
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने पिछले दिनों चीनी ऐप टिकटॉक और वीचैट को 45 दिन के अंदर बैन किए जाने के आदेश पर हस्‍ताक्षर कर दिए थे। इससे पहले सीनेट ने एकमत से अमेरिकी कर्मचारियों के टिकटॉक इस्‍तेमाल नहीं करने वाले आदेश को अपनी अनुमति दी थी। बैन के आदेश पर हस्‍ताक्षर के बाद ट्रंप ने कहा कि यह बैन जरूरी है क्‍योंकि ‘अविश्‍वसनीय’ ऐप जैसे टिकटॉक से डेटा का इकट्ठा किया जाना देश की राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

Exit mobile version