Site icon Buziness Bytes Hindi

Byju’s: छंटनीशुदा कर्मचारियों को मिलेगा PF बकाया, Byju’s ने EPFO में जमा किए 123 करोड़

j28007

Byju’s बायजू छंटनीशुदा कर्मचारियों को 10 महीने की अवधि का पीएफ का भुगतान करेगी। इसके लिए बायजू कंपनी ने 123.1 करोड़ रुपए का भुगतान ईपीएफओ को किया है। एडटेक फर्म बायजू की पैरेंट कंपनी Think & Learn ने छंटनी शुदा कर्मचारियों को अगस्त 2022 से मई 2023 तक का पीएफ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को भेजा है। बायजू ने 10 महीने की अवधि के लिए ईपीएफओ को 123.1 करोड़ रुपए का भुगतान किया है। शेष बकाया 3.43 करोड़ रुपए का भुगतान कुछ दिन के भीतर करने की प्रतिबद्धता जताई है।

बता दें ये भुगतान कंपनी ने निकाय निर्देशों के बाद जमा की है। बायजू के छंटनीशुदा कर्मचारियों ने कंपनी पर ईपीएफ जमा नहीं करने का आरोप लगाया था। आरोप था कि कंपनी सैलरी से पीएफ काट रही थी लेकिन इस राशि को कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) के खाते में जमा नहीं किया था।

कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम के तहत, किसी भी कंपनी को अगले माह 15 तारीख तक महीने भर का भविष्य निधि का पैसा जमा करना होता है। कोई देरी बकाया राशि और क्षति पर 12 प्रतिशत का दंडात्मक ब्याज लगता है। जो दो महीने से छह महीने तक की देरी के आधार पर 5 फीसद से 25 फीसद तक होता है। लेकिन कुछ मामलों में अभियोजन के साथ ही 100 फीसद तक सीमित है।

ईपीएफओ के नियम के मुताबिक कर्मचारियों को विलंब से भुगतान के लिए नियोक्ता के खिलाफ ईपीएफओ में शिकायत दर्ज करने के अधिकार है। ईपीएफओ इसके लिए हर माह डिफॉल्टरों की सूची जारी करती है।

Exit mobile version