चीनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान कार सील को भारत में आज लॉन्च कर दिया है। कार के तीन वेरिएंट- डायनेमिक, प्रीमियम और परफॉरमेंस बाजार में उतारे गए हैं जिनकी कीमत क्रमशः 41 लाख, 45.5 लाख और 53 लाख रुपये निर्धारित की गई है। भारत में बीवाईडी की ये ये तीसरी गाड़ी है।
बीवाईडी की ओर से सील की रेंज 650 किलोमीटर तक बताई है। दावा ये भी है कि सील 3.8 सेकंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार को छू लेगी। गाड़ी में CTB यानि सेल टू बॉडी और iTAC यानि इंटेलीजेंट टॉर्क ऐडेपशन कंट्रोल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। बीवाईडी सील, RWD मतलब रियर-व्हील-ड्राइव और AWD यानि ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है ।
BYD Seal में Blade battery technology का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक को कंपनी की ओर से n-house तैयार किया है। इस गाड़ी में हीट पंप सिस्टम भी लगाया गया है जो कि इसके बैटरी को टेम्पेरेचर को मैनेज करने में मदद करता है। BYD Seal में VTOL तकनीक भी दी गई है। इसका इस्तेमाल पोर्टेबल पावर सप्लाई के रूप में भी किया जा सकता है। पोर्टेबल पावर सप्लाई की मदद से 3000 वॉट तक की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को चलाया जा सकता है।
BYD Seal में रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव दोनों के विकल्प दिए गए । डबल विशावोन यूनिट के साथ एडवांस सस्पेंशन सिस्टमके साथ सेफ्टी के लिए फाइव लिंक यूनिट दी गई है। वारंटी की बात करें तो कंपनी की ओर से BYD Seal में आठ साल और 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी दी जा रही है। 1,50,000 किलोमीटर या छह साल की वारंटी पूरी गाड़ी पर कंपनी दे रही है।

