Site icon Buziness Bytes Hindi

केंद्रीय कृषि मंत्री और निहंग बाबा अमन सिंह की फोटो ट्वीट कर संयुक्त किसान मोर्चा ने लखबीर की हत्या को बताया साजिश


केंद्रीय कृषि मंत्री और निहंग बाबा अमन सिंह की फोटो ट्वीट कर संयुक्त किसान मोर्चा ने लखबीर की हत्या को बताया साजिश

नई दिल्ली। निहंग बाबा अमन सिंह का सम्मान करते केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की फोटो ट्वीट कर संयुक्त किसान मोर्चा ने लखबीर की हत्या को साजिश बताया है। किसान नेताआं का कहना है कि बाबा अमन सिंह और भाजपा नेताओं के बीच हुई बैठक में गंदी राजनीति की बू सामने आ रही है।

दशहरे के दिन सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या करने के आरोपी चार निहंग सरबजीत सिंह, नारायण सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत इस समय पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह चारों हत्यारोपी बाबा अमन सिंह की जत्थेबंदी से संबंध रखते हैं। यही नहीं सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह और गोविंदप्रीत का सरेंडर कराने में बाबा अमन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Read also: लखीमपुर हिंसा: मंत्री को बर्खास्त व बेटे की गिरफ्तारी पर संयुक्त किसान मोर्चा अडिग

मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और निहंग बाबा अमन सिंह की फोटो ट्वीट कर संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा पर सवाल खड़े किये हैं। यह फोटो जुलाई 2021 में कैलाश चौधरी के आवास पर लिया गया था जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सिंघु निहंग जत्थेबंदियों के प्रमुखों में शामिल बाबा अमन सिंह को सिरोपा पहनाकर उनका सम्मान करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल 3 फोटो में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी सहित कई भाजपा नेता भी मौजूद हैं।

Read also: संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद : भाजपा ने बताया बेअसर

फोटो सामने आने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा संयुक्त किसान मोर्चा के नेता और किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रजिंदर सिंह दीपसिंहवाला ने भाजपा पर अंगुली उठा दी है। उनका कहना है कि भाजपा के नेताओं और बाबा अमन सिंह के बीच हुई बैठक के फोटो सामने आने के बाद मामले में गंदी राजनीति होने की बदबू आ रही है। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा लखबीर सिंह की हत्या और बेअदबी के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर चुके हैं। अब निहंग और भाजपा का गठजोड़ साबित कर संयुक्त किसान मोर्चा हत्या को कोई और ही रंग देने के प्रयास में है।

Exit mobile version