Site icon Buziness Bytes Hindi

सातवें चरण तक जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा, अखिलेश यादव

akhiesh

लालगंज में आज चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने कहा कि मैं पहले चरण से देख रहा हूं, आप देखिए जिस समय चुनाव 7 वें चरण में पहुंचेगा जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा। बीजेपी के लोगों ने जो कुछ भी रणनीति बनाई है, इस बार उत्तर प्रदेश की जनता ने उनको सबक सिखाने का मन बना लिया है। भारी भीड़ को देखते हुए अखिलेश ने कहा कि ये जनसमर्थन, उत्साह, जोश दरोगा सरोज जी को जिताने जा रहा है। आजमगढ़ की जनता दोनों सीटों को जिताने जा रही है, मैं आपको 22 का भी धन्यवाद देता हूं क्योंकि आपने 2022 में समाजवादी पार्टी को 10 की 10 सीटें जितवा दी थी।

अखिलेश ने कहा कि अभी जो आंकड़े आ रहे हैं उनमें सिर्फ एक सीट क्योटो में हम लड़ाई में हैं , बाकी सभी सीटें इंडिया गठबन्धन जीत रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के घिसे पिटे डायलॉग अब जनता सुन्ना नहीं चाहती, पिछले दस का हिसाब लगाया जाय तो भाजपा ने पिछले दस सालों में खूब लूटा है। इन्होने वैक्सीन कंपनी वालों से चंदा लेकर लोगों को ज़बरदस्ती वैक्सीन लगवा दी. अखिलेश ने कहा कि जब से ये खुलासा हुआ है कि वैक्सीन खतरनाक है तब से प्रधान सांसद ने वैक्सीन सर्टिफिकेट से अपनी तस्वीर गायब करवा दी.

अब भाजपा वाले एक दुसरे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं, दिल्ली और यूपी वाले इंजन आपस में टकरा रहे हैं. अखिलेश ने कहा जब चुनाव शुरू तो ये लोग 400 पार का नारा लगा रहे थे लेकिन जनता अब 400 हार का नारा लगा रही है. अखिलेश ने कहा कि 543 सीटों में 400 को माइनस कर दीजिये तो 143 बचता है, इन्हें बस इतनी ही सीटें मिलने वाली हैं। अखिलेश ने कहा पिछले दस वर्षों में इन्होने किसानों को बर्बाद कर दिया। अखिलेश ने कहा 4 जून के बाद किसानों और गरीबों का कर्ज़ा माफ़ होगा। अखिलेश ने कहा इनकी सरकार में हर परीक्षा का पेपर लीक हुआ है, इन लोगों ने नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ किया है। 40 जून के बाद इन युवाओं को न्याय मिलेगा, इंडिया गठबंधन की सरकार बनते है पेपर लीक बंद हो जायेंगे, ग्रेजुएट नौजवानों को नौकरी की गारंटी होगी।

Exit mobile version