Site icon Buziness Bytes Hindi

दीपक के ये उपाय करने से मिल सकती है आपको नौकरी में तरक्की

शास्त्रों में बताया गया है कि प्रतिदिन दीपक जलाने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में उन्नति और समृद्धि आती है। दीपक की ऊर्जा के साथ-साथ चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। दीपक से आरती करने पर भगवान की स्तुति करते हैं और अपने पापों के लिए क्षमा मांगते हैं। ज्योतिष शास्त्र में प्रतिदिन दीपक जलाने के महत्व को बताते हुए कुछ उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और नौकरी और बिजनेस में अच्छी तरक्की मिलती है। साथ ही ये उपाय घर पर आने वाली सभी परेशानियां दूर करते हैं और सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। आइए जानते हैं दीपक के इन आसान उपायों के बारे में…

दीपक के इस उपाय से राहु-केतु का दोष दूर हो जाता है

राहु-केतु के दोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह-शाम घर में अलसी के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली में राहु-केतु का दोष दूर हो जाता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। इसके साथ ही शनिवार के दिन शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।

घर में बरकत के लिए जलाएं ऐसा दीपक

धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन मां लक्ष्मी के सामने सात मुख यानी सात बत्तियों वाला दीपक जलाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और रुका हुआ पैसा भी मिलता है। वहीं बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि के लिए प्रतिदिन मां सरस्वती के सामने दो बत्तियों वाला दीपक जलाना चाहिए।

तरक्की के लिए यहां दीपक जलाएं

स्वास्थ्य और धन वृद्धि के लिए रसोईघर में जहां जल रखते हों वहां घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है और नौकरी और बिजनेस में अच्छी तरक्की मिलती है। इसके साथ ही रोज शाम को दरवाजे के दोनों ओर तेल या घी के दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है और आपसी सदस्यों में प्रेम बना रहता है।

कर्ज से मुक्ति के लिए कहा जलाएं दीपक

परिवार में सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रतिदिन बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु और केले के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए। इसके बाद ‘ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और धीरे-धीरे सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए करें दीपक का ये उपाय

अज्ञात भय और शत्रुओं से रक्षा के लिए प्रत्येक सोमवार और शनिवार को भगवान भैरव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके सारे डर दूर हो जाते हैं और आपके चारों ओर एक सुरक्षा कवच बन जाता है। वहीं मान-सम्मान में वृद्धि के लिए रोज सुबह सूर्य देव को जल का अर्ध्य दें और फिर देसी घी का दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती करें।

Exit mobile version