Site icon Buziness Bytes Hindi

AAP की तारीफ कर सिद्धू ने बढ़ाया पंजाब की सियासत का पारा


AAP की तारीफ कर सिद्धू ने बढ़ाया पंजाब की सियासत का पारा

टीम बिजनेसबाइट्स
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की तारीफ कर पंजाब में सियासी गर्मी बढ़ा दी है, अटकलों का दौर भी शुरू हो गया है. दरअसल आज अपने एक ट्वीट सिद्धू ने लिखा है, ‘मेरे विजन और पंजाब के लिए किए गए काम को मेरे विपक्षी आम आदमी पार्टी ने हमेशा पहचाना है. फिर चाहे 2017 से पहले ही बात हो, किसानों का मुद्दा, ड्रग्‍स और भ्रष्‍टाचार एवं बिजली संकट का मुद्दा हो. आज जब मैं पंजाब मॉडल पेश कर रहा हूं तो यह स्पष्ट है, वे जानते हैं कि असल में पंजाब के लिए कौन लड़ रहा है.’

इससे पहले पहले शनिवार को कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की एक याचिका को लेकर उसकी आलोचना की थी. याचिका के जरिए तीन राज्यों में 10 ताप विद्युत संयंत्रों को बंद करने के लिए न्यायालय से निर्देश देने का अनुरोध किया गया था, हालांकि बाद में यह याचिका वापस ले ली गई.

Read also: टीम इंडिया सम्पूर्ण रूप से वैक्सीनेट हुई

नवजोत सिद्धू के इस तारीफ ट्वीट का लोग अलग अलग मतलब निकाल रहे हैं, कई सियासी पंडितों का मानना है कि दिल्ली में आला कमान से मीटिंगों के बाद भी सिद्धू का यह रवैया साबित करता है कि बात नहीं है, वहीँ कुछ लोग यह मान रहे हैं कि विकल्प के तौर सिद्धू नई ज़मीन को तलाश रहे हैं. उन्हें मालूम है की पंजाब में भाजपा मुश्किल में है, शिअद के दरवाज़े उनके लिए बंद हैं इसलिए आम आदमी पार्टी में उनका कुछ भविष्य हो सकता है और शायद सिद्धू उसी भविष्य की तलाश में हैं.

Exit mobile version