Site icon Buziness Bytes Hindi

योगी के आदेश से बसपा के पूर्व सांसद की सात मंजिला इमारत जमींदोज


योगी के आदेश से बसपा के पूर्व सांसद की सात मंजिला इमारत जमींदोज

लखनऊ: अवैध निर्माणों के प्रति उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कड़ा रुख अख्तियार जारी है। इसी क्रम में एलडीए ने बसपा के पूर्व सांसद दाउद अहमद की 100 करोड़ की लागत से बन रही सात मंजिला इमारत जमींदोज कर दी गयी। जानकारी के मुताबिक रिवर बैंक कॉलोनी में यह अवैध निर्माण चल रहा था। लगातार नोटिस के बावजूद दाऊद अहमद ने अवैध निर्माण को नहीं गिरवाया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने इस निर्माण पर घोर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद दाऊद अहमद हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन कोर्ट द्वारा कोई राहत न मिलने और नोटिस के खिलाफ कार्रवाई न होने पर धवस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। फ़िलहाल मौके पर लखनऊ जिला प्रशासन की टीम व पुलिस मुस्तैद है। संरक्षित स्मारक रेजीडेंसी के पास प्रतिबंधित क्षेत्र में दाउद अहमद ने यह इमारत खड़ी कर ली थी। भारतीय पुरातत्व विभाग के लगातार विरोध के बावजूद बिल्डिंग का निर्माण नहीं बंद कराया। पूरी बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी थी।

दाउद अहमद 1999 से 2004 तक शाहाबाद के बसपा सांसद रहे। 2007 से 2012 तक पिहानी हरदोई से वह विधायक रहे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में वह मोहम्मदी से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, पर हार गए थे।

Exit mobile version