बिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

मेरठ रीजनबिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

Date:

मास्क पहनने की आवश्यकता नहीं समझ रहे हम
सड़क से बाजार तक है भीड़, नहीं बना रहे आवश्यक दूरी

अमित बिश्‍नोई

मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को मेरठ जिले में 147 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। कई दिन से कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 से अधिक चल रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मेरठ में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठक कर कोरोना संक्रमण को रोकने की रणनीति बना रहे हैं। अधिकारी सड़क पर उतर कर भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन हम लोग भले ही कोरोना को लेकर चिंता जताते रहते हैं लेकिन संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हम ही हैं। हमारी लापरवाही सरकार और प्रशासन के सभी प्रयासों को नाकाम साबित कर रही है।

मास्क पहनने से कर रहे परहेज

बिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बावजूद लोग मास्क लगाना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सड़कों पर जिधर देखों बिना मास्क लगाये लोग घुमते नजर आ जायेंगे। जहां भी पुलिस खड़ी देखते हैं वहां जरूर लोग चालान के डर से मास्क मुंह पर चढ़ा लेते हैं या मुंह को कपडे़ आदि से ढक लेते हैं। लेकिन यह डर उन्हें चालान कटने का होता है कोरोना का नहीं। थोड़ी आगे जाकर फिर से लोग मास्क हटा लेते हैं। मास्क पहनते हुए मानों उनका दम घुटता है इसलिये मास्क हटाने के बाद वह राहत की सांस लेते दिखते हैं। मगर इसी राहत की सांस में कोरोना वायरस भी छिपा हो सकता है जो उनको संक्रमित कर सकता है। मगर बात सब लोग जानते तो हैं कि मानते नहीं। ऐसे ही लोगों की लापरवाही का खमियाजा पूरे मेरठवासी भुगत रहे हैं।

चालान से बच सकते हैं पुलिसकर्मी मगर कोरोना से नहीं

बिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

जिन लोगांे पर आज जनता को मास्क लगाने के लिये प्रेरित करने की जिम्मेदारी और उनकी लापरवाही पर चालान काटने का अधिकार है वह भी खुद लापरवाही बरत रहे हैं। जी हां, हमारे पुलिसकर्मी, जो कोरोना के खतरे के सबसे नजदीक रहते हैं और पूर्व में अपने अनेक साथियों को कोरोना संक्रमित होने के बाद खो भी चुके हैं वह भी इसकी गंभीरता से अंजान बने हुए हैं। तभी तो शहर में आपको कहीं भी बिना मास्क पहने सड़कों पर निकले पुलिसकर्मी दिख जायेंगे। यह सच हो सकता है कि पुलिस का चालान कौन काटेगा, इसलिये वह बेफिक्र होकर सड़कों पर निकल सकते हैं। मगर दूसरा सच यह भी है कि वह चालान से फ्री हो सकते हैं लेकिन कोरोना के खतरे से नहीं।

बाजार में है भीड़, कोरोना कैरियर फैला रहे संक्रमण

बिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

मेरठ के प्रमुख बाजार में भारी भीड़ के बीच मौजूद कोरोना संक्रमित, कोरोना वायरस के कैरियर बने हुए हैं। सदर, घंटाघर, नई सड़क, कोटला, आबूलेन, बेगमपुल सहित शहर के अनेक स्थानों पर लगने वाली पैंठों में उमड़े लोगों में अनेक कोरोना कैरियर भी होते हैं जो इतनी भीड़ में सुपर स्प्रेडर का काम करते हैं। इन बाजारों में दिन भर आने वाले लाखों लोगों में से अधिकतर मास्क पहनना या चेहरे को ढकना तक जरूरी नहीं समझ रहे। दुकानदार भी मास्क नहीं पहनते तो वह खरीदार को मास्क पहनने के लिये टोकते भी नहीं हैं। प्रमुख बाजारों में बेतहाशा भीड़ में सामाजिक दूरी रखने की बात सोचना भी बेमानी है। प्रशासन की ओर से जागरूक किये जाने के तमाम प्रयास भी नाकाम साबित हो रहे हैं।

बिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

चिंता छोड़िये अब गंभीरता से चिंतन किजिये

बिजनेस बाइट्स स्पेशल…हम भी हैं कोरोना संक्रमण बढ़ने के जिम्मेदार

ये हम ही हैं जो कोरोना संक्रमण के बढ़ने की चिंता करते हैं, ये हम ही हैं जो सरकार-प्रशासन को संक्रमण बढ़ने का जिम्मेदार मानते हैं और ये भी हम ही हैं जो बिना मास्क पहने घरों से निकलते हैं, जो बाजारों में भीड़ बनते हैं, जो सामाजिक दूरी का पालन नहीं करते और अंजाने में ही सही मगर कोरोना करियर बन कर संक्रमण बढ़ाने के जिम्मेदार होते हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण को थामना है तो चिंता छोड़कर गंभीरता से चिंतन किजिये। तो सरकार-प्रशासन पर दोष मढ़ना छोड़कर अपनी जिम्मेदारी समझें और बिना मास्क पहने घर से निकलने और बिना जरूरी काम के भीड़ भरे बाजार में जाना छोड़ें। आपका यह प्रयास कोरोनो से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...