Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें 9,000 से कम में ये शानदार Smartphones, जाने पूरी डिटेल्स

टेक्नोलॉजीAmazon Great Indian Festival Sale में खरीदें 9,000 से कम में ये...

Date:


Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें 9,000 से कम में ये शानदार Smartphones, जाने पूरी डिटेल्स

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट कम है, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया की Amazon Great Indian Festival सेल में उपलब्ध कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 9,000 रुपये से कम है। आइए इन सस्ते स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर…

Nokia C3 

Nokia C3

 Nokia C3 में 720×1,440 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन के साथ 5.99 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित यह स्मार्टफोन octa-core Unisoc SC9863A प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.0 होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कीमत : 7,499 रुपये (2GB+16GB) 

Vivo Y91i

vivo Y91i

Vivo Y91i के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 1520×720 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन और 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। यह फोन Octa-Core MediaTek Helio P22 चिपसेट पर काम करता है और दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। यूजर्स फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। Android 8.1 Oreo ओएस पर आधारित Vivo Y91i में फोटोग्राफी के लिएए एलईडी फ्लैश के साथ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बैटरी क्षमता की बात करें तो इसमें 4030mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में 4G VoLTE सपोर्ट के साथ वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस दिए गए हैं। 

कीमत : 7,990 रुपये (2GB+32GB)

Samsung Galaxy M01 

Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें 9,000 से कम में ये शानदार Smartphones, जाने पूरी डिटेल्स

इस बजट स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो 5.7 इंच के HD+ Infinity-V डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच फीचर दिया गया है। फोन 3GB RAM + 32GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। फोन की इंटरनल स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसके बैक में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 13MP का दिया गया है, वहीं इसमें 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। 

सेल्फी के लिए इसमें 5MP का कैमरा AI ब्यूटी मोड फीचर के साथ दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ऑडियो इन्हांसमेंट के लिए डॉल्वी एटमस फीचर दिया गया है। फोन Android 10 पर आधारित OneUI 2.0 पर रन करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB Type C फीचर दिया गया है।

कीमत : 7,999 रुपये (3GB+32GB)

Honor 9a  

Honor 9A

Honor 9A स्मार्टफोन में 6.3 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। फोन में मीडियाटेक MT6765 प्रोसेसर मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 13MP के साथ एक 5MP का वाइड-ऐंगल सेंसर और एक 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर सेल्फी के लिए फोन के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें, तो ऑनर 9A में एंड्रॉइड 10 पर बेस्ड Magic UI 3.1 दिया गया है। Honor 9A स्मार्टफोन में पावरबैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

कीमत : 8,999 रुपये (3GB+64GB)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...